Mi True Wireless Earphones 2C भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Mi True Wireless Earphones 2C की कीमत भारत में 2,499 रुपये है। यह ईयरबड्स सिंगल व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किए गए हैं, जिनकी सेल Flipkart, Mi.com और पार्टनर रिटेल स्टोर्स माध्यम से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2020 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Mi True Wireless Earphones 2C में मौजूद हैं 14.2mm ड्राइवर्स
  • मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2सी में चार्जिंग केस के साथ मिलेगी 20 घंटे तक की ब
  • सिंगल चार्ज पर इसका इस्तेमाल 5 घंटे तक किया जा सकता है

Mi True Wireless Earphones 2C में मिलेगा सिंगल व्हाइट कलर ऑप्शन

Mi True Wireless Earphones 2C को भारत में कंपनी के लेटेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi ने Flipkart Big Billion Days सेल से पहले मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स 2सी को भारत में लॉन्च किया है। इन ईयरबड्स को Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया है। मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स 2सी चार्जिंग केस के साथ 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं, इसके अलावा एन्हैंस्ड साउंड क्वालिटी के लिए इनमें डुअल माइक इनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) और 14.2mm ड्राइवर्स दिए गए हैं।  
 

Mi True Wireless Earphones 2C price in India, sale

मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स 2सी की कीमत भारत में 2,499 रुपये है। यह ईयरबड्स सिंगल  व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किए गए हैं, जिनकी सेल Flipkart, Mi.com और पार्टनर रिटेल स्टोर्स माध्यम से शुरू की जाएगी।
Advertisement
 

Mi True Wireless Earphones 2C features

मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2सी में 14.2mm ड्राइवर्स से लैस हैं और इसमें SBC/ AAC ऑडियो कोडेक सपोर्ट भी पेश किया गया है। सिंगल चार्ज पर यह ईयरबड्स 5 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। हालांकि, चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी बढ़कर कुल 20 घंटे तक आपका साथ देती है। इन ईयरबड्स को फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे तक का समय लगेगा। चार्जिंग के लिए इनमें यूएसबी-टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

जैसे कि हमने बताया मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2सी डुअल-माइक ENC के साथ आते हैं। इन ईयरबड्स में इन-एयर डिटेक्शन सेंसर्स के साथ-साथ ऑटो-पेयर और ऑटो-कनेक्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। इसका मतलब यह है कि जब इन दोनों ईयरबड्स में से एक बड रिमूव होगा, तब ऑटोमैटिकली म्यूज़िक पॉज़ हो जाएगा। मी ट्रू वायरले ईयरफोन्स 2सी का वज़न 48 ग्राम है, जो कि ब्लूटूथ 5.0 के सपोर्ट के साथ आता है। इसमें आपको म्यूज़िक पॉज व प्ले करने के लिए, कॉल रिसीव व रिजेक्ट करने के लिए व Google Assistant, Siri और Alexa जैसे वॉयस असिस्टेंट सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए टच कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। नए ईयरबड्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस पर काम कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.