सिंगल चार्ज में 200 Km रेंज वाली पावर इलेक्ट्रिक बाइक Triumph TE-1 का प्रोटोटाइप लॉन्च

ट्रायम्फ टीई-1 इलेक्ट्रिक बाइक की टीजर इमेज के साथ ही कंपनी इसका एक छोटा सा टीजर वीडियो भी यूट्यूब पर जारी किया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2022 17:49 IST
ख़ास बातें
  • TE-1 कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है।
  • प्रोजेक्ट तीसरे फेज को कर चुका है पार।
  • बाइक की रोड और ट्रैक टेस्टिंग होना है अभी बाकी।

Photo Credit: YouTube Screenshot

Triumph Motorcycles Ltd. ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Triumph TE-1 को टीज किया है। UK की मोटरसाइकिल कंपनी TE-1 इलेक्ट्रिक बाइक (TE-1 Electric Bike) के बाइक जरिए EV मार्केट में एंट्री करने जा रही है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक प्रोटोटाइप के कुछ शानदार फोटो शेयर किए हैं जिन्हें देखकर लगता है कि कंपनी मार्केट बड़ी EV कंपनियों को टू-व्हीलर सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है। कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में कहा जा रहा है कि यह 180hp की पावर दे सकती है।  

Triumph TE-1 इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में कंपनी का पहला दांव है। इसलिए कंपनी इस बाइक को जोर शोर से लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस बाइक मॉडल को 2019 में ही लॉन्च कर दिया था और अब इसके टीजर इमेज जारी कर EV मार्केट को हिला दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी का यह प्रोजेक्ट अपने थर्ड फेज को पार कर चुका है और जल्द ही इस बाइक की एंट्री EV मार्केट में होने वाली है। इसकी प्रोटोटाइप इमेज देखकर ही मालूम पड़ जाता है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक काफी आकर्षक और दमदार होने वाली है। 
Advertisement

ट्रायम्फ टीई-1 इलेक्ट्रिक बाइक की टीजर इमेज के साथ ही कंपनी इसका एक छोटा सा टीजर वीडियो भी यूट्यूब पर शेयर किया है। हालांकि, अभी तक बाइक की तकनीकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन इसके टीजर को बहुत पसंद किया जा रहा है। बाइक के बारे में कहा जा रहा है कि यह 180hp की पावर जेनरेट कर सकती है। सिंगल चार्ज में बाइक 200 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। ट्रायम्फ ने टीई-1 को बोल्टेड सब-फ्रेम पर तैयार किया है जिसमें एक सिंगल साइडेड स्विंग आर्म दिया गया है। बाइक में एक स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है और देखने में इसका लुक काफी प्रीमियम लगता है। इसके प्रोटोटाइप को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक महंगी बाइक होने वाली है। 
 
Triumph TE-1 के बारे में जो जानकारी अभी तक मिली है उसके मुताबिक, बाइक की रोड और ट्रैक टेस्टिंग होना अभी बाकी है। इस टेस्ट के बाद इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की फाइनल कैलिब्रेशन की जाएगी। कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कुछ भी संकेत नहीं दिया है। एक कमर्शिअल इलेक्ट्रिक बाइक के रूप में मार्केट में इसकी एंट्री थोड़ा वक्त जरूर ले सकती है लेकिन प्रोटोटाइप फोटो शेयर कर कंपनी ने ईवी मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। 
Advertisement

वर्तमान में विश्व भर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग जोर पकड़ रही है। मार्केट में मौजूद ट्रेडिशनल पावर ब्रांड्स जैसे Harley-Davidsons आदि भी अपनी पावर बाइकों का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बाइक्स के सेगमेंट मुकाबला और कड़ा होता दिखाई देगा और हमें कई इनोवेशन्स के साथ सस्ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स कंपनियों की ओर से उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.