IMC 2022 : देखिए ‘5G एंबुलेंस’, ये जाम में फंसने के बाद भी बचा सकेगी मरीज की जिंदगी! जानें कैसे

IMC 2022 : लोग सबसे ज्‍यादा जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) के पवेलियन को एक्‍सप्‍लोर कर रहे हैं। हमने भी इन्‍हें टटोला।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2022 10:00 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल और जियो के पवेलियन में खड़ी हैं ये एंबुलेंस
  • 5G नेटवर्क की मदद से मरीज और डॉक्‍टर को जोड़े रखती हैं
  • हॉस्प्टिल पहुंचने तक मरीज को मॉनिटर करता है डॉक्‍टर

IMC 2022 : 5जी मोबाइल नेटवर्क की लॉन्चिंग के बाद हेल्‍थ सेक्‍टर में बड़ा अपग्रेड होने वाला है।

भारत के सबसे बड़े टेक्‍नॉलजी ‘मेले' इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 (India Mobile Congress) में इस बार 5G का जोर है। हर पवेलियन 5G टेक्‍नॉलजी और उससे जुड़े फ्यूचर गैजेट्स से लैस है। लोग सबसे ज्‍यादा जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) के पवेलियन को एक्‍सप्‍लोर कर रहे हैं। हमने भी इन्‍हें टटोला। एक बात जो कॉमन नजर आई, वो थी 5G एंबुलेंस! दरअसल 5जी मोबाइल नेटवर्क की लॉन्चिंग के बाद हेल्‍थ सेक्‍टर में बड़ा अपग्रेड होने वाला है। इसकी तस्‍दीक करती हैं 5G एंबुलेंस! जियो और एयरटेल के पवेलियन में सबसे ज्‍यादा स्‍पेस कवर रहीं ये गाड़‍ियां बता रही हैं कि आने वाले दिनों में मरीज को एंबुलेंस में सभी सुविधाएं मिलेंगी। अगर ये एंबुलेंस कुछ देर जाम में भी फंसी रह गईं, तब भी मरीज की जान बचाई जाने की उम्‍मीद करनी चाहिए, क्‍योंकि 5G नेटवर्क की मदद से डॉक्‍टर लगातार मरीज को मॉनिटर कर रहा होगा।  

एयरटेल के पवेलियन में खड़ी 5G एंबुलेंस एक प्रोटोटाइप है। इसे एयरटेल, Cisco और Teslon ने मिलकर तैयार किया है। 5G नेटवर्क से कनेक्‍टेड इस एंबुलेंस को बुक करने के बाद ट्रैक भी किया जा सकता है। एक बार जब पेशेंट एंबुलेंस में भर्ती हो जाता है, उसकी सारी जानकारी डॉक्‍टर तक पहुंच जाती है। हॉस्प्टिल के कमांड सेंटर से डॉक्‍टर, एंबुलेंस में ही मरीज की कंडीशन को देख सकता है। जरूरत पड़ने पर मरीज को एंबुलेंस में ही वेंटिलेटर पर लाया जा सकता है। हॉस्पिटल पहुंचने तक डॉक्‍टर लगातार मरीज को ऑपरेट करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि मरीज को डॉक्‍टर की पूरी सलाह मिल जाती है और मुश्किल समय में सही इलाज मुमकिन हो पाता है। 
Advertisement

भविष्‍य में ये एंबुलेंस बड़े स्‍तर पर हकीकत बनेंगी और गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। ऐसी ही एक एंबुलेंस जियो के पवेलियन में भी दिखी। दावा है कि हाईस्‍पीड 5G नेटवर्क और लैग फ्री इंटरनेट के साथ ये एंबुलेंस, मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचाए जाने तक डॉक्‍टर से जोड़े रखेगी। ये एंबुलेंस जियो और medulance (मेडुलेंस) ने मिलकर तैयार की है। मेडुलेंस का नेटवर्क 60 शहरों में है, जिनमें टियर 2 और टियर 3 शहर भी शामिल हैं। यानी भविष्‍य में जब भी ये एंबुलेंस सर्विस में आएगी, छोटे शहरों के लोगों को भी 5G नेटवर्क के फायदे मिलने लगेंगे।
 

5G ‘मोहल्‍ला क्लिनिक' भी है खास

मोहल्‍ला क्लिनिक की तर्ज पर जियो ने ‘5G जियो क्लिनिक' को पेश किया है। इसका नाम क्लि‍निक इन बैग (Clinic in bag) है। इसी नाम से ऐप भी है। क्लि‍निक इन बैग में रोजाना जरूरत वाली कई मेडिकल डिवाइस मौजूद हैं जैसे- बीपी मीटर, पल्‍स ऑक्सिमीटर आदि। ये इक्विपमेंट ब्‍लूटूथ कने‍क्‍टेड हैं। मान लीजिए आप इन डिवाइसेज की मदद से अपना बीपी, ऑक्‍सीजन लेवल आदि मापते हैं, तो ऐप की मदद से सारी डिटेल डॉक्‍टर तक पहुंच जाएगी। उसके बाद आप डॉक्‍टर से आगे के इलाज के लिए सलाह ले सकेंगे। इससे उन लोगों को फायदा होगा, जिनका डॉक्‍टर दूसरे शहर में है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.