Realme M1 Sonic Electric Toothbrush भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Realme M1 Sonic Electric Toothbrush हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक मोटर, एंटी-बैक्टीरियल ब्रिसल्स व चार अलग क्लीनिंग मोड के साथ आता है। वहीं कंपनी का दावा है कि रियलमी का यह इलेक्ट्रिक टूथब्रश सिंगल चार्ज पर 90 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 सितंबर 2020 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Realme M1 Sonic Electric Toothbrush में मिलेगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • Flipkart और Realme.com पर होगी टूथब्रश की सेल
  • रियलमी एम1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश की बैटरी 800mAh की है

Realme M1 Sonic Electric Toothbrush में मिलेंगे व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन

Realme M1 Sonic electric toothbrush को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया प्रोडक्ट हाई-फ्रीक्वेंसी सोनिक मोटर, एंटी-बैक्टीरियल ब्रिसल्स व चार अलग क्लीनिंग मोड के साथ आता है। वहीं कंपनी का दावा है कि रियलमी का यह इलेक्ट्रिक टूथब्रश सिंगल चार्ज पर 90 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसके अलावा नए इलेक्ट्रिक टूथब्रश के अंदर की सोनिक मोटर मुंह में प्रभावी सफाई के लिए प्रति मिनट 34,000 बार तक बाइब्रेट करती है। रियलमी एम1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश मोटर एक कॉम्पेक्ट साइज़ मे टूथब्रश में फिट बैठता है, जो कि इस्तेमाल पर 60dB से कम आवाज़ करता है।
 

Realme M1 Sonic electric toothbrush price in India, sale

रियलमी एम1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत भारत में 1,999 रुपये है। इस प्रोडक्ट की सेल भारत में पहली बार 10 सितंबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Realme M1 Sonic electric toothbrush खरीद के लिए Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इस टूथब्रश में आपको व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन मिलेगा।
Advertisement
 

Realme M1 Sonic electric toothbrush features

फीचर्स की बात करें, तो रियलमी एम1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश चार क्लीनिंग मोड के साथ आता है। जो हैं- सेंसिटिव दांतों के लिए Soft Mode, डेली यूज़ के लिए Clean Mode, डीप क्लीनिंग के लिए  White Mode और दांतों को चमकाने के लिए Polish Mood। Realme M1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश में एक घुमावदार बॉडी दी गई है, इसके अलावा ब्रश पर अच्छी तरह से पकड़ व नॉन-स्लिपरी बनाने के लिए इसमें फ्रिक्शन कोटिंग मौजूद है।

इस टूथब्रश में ड्यूपॉन्ट ब्रिसल्स दिए गए हैं, जो कि 99.9 प्रतिशत एंटी-बैक्टीरियल है और इसमें 98 प्रतिशत एंडराउंडे ब्रिसल्स दिए गए हैं, जो कि मुंह के अंदर किसी भी प्रकार की ओरल इंजरी से बचाता है। ब्रिसल्स में ब्लू इंटीकेटर दिया गया है, जो कि फेड हो जाने के बाद यूज़र्स को जानकारी देता है कि अब ब्रश हेड को बदलने का समय आ गया है। जैसे कि हमने बताया, ब्रश हेड 3.55mm पतला है। बताया गया है कि किसी भी तरह की ओरल चोट न पहुंचे इसलिए इस ब्रश को मेटर-फ्री बनाया गया है।
Advertisement

मुंह के अंदर प्रभावी सफाई के लिए ब्रश की हाई-फ्रीक्वेंसी मोटर 34,00 टाइम्स पर मिनट बाइब्रेट करती है। वहीं, कॉम्पेक्ट मोटर 60dB से भी कम नॉइस करती है। रियलमी एम1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश के ब्रशहेड्स में 10 डिग्री स्टेबल स्विंग दिया गया है, जो कि मुंह के छोटे से छोटे कोने में जाकर सफाई को सुनिश्चित करते हैं।

रियलमी एम1 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश की बैटरी 800mAh की है, जिसे फुल चार्ज होने में 4.5 घंटे का समय लगता है। वहीं, सिंगल चार्ज पर यह टूथब्रश 90 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। रियलमी का कहना है कि ब्रश को पांच मिनट चार्ज करके भी आप इसका इस्तेमाल दो दिन आराम से कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.