Realme ने लॉन्च किया 10000 एमएएच का पावर बैंक, कीमत 999 रुपये

रियलमी 10000 एमएएच पावर बैंक 2 के अलावा, कंपनी ने Realme Smart TV, Realme Watch, और Realme Buds Air Neo भी लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 मई 2020 14:38 IST
ख़ास बातें
  • इस पावर बैंक में मौजूद है 18 वाट का टू-वे क्विक चार्जिंग सपोर्ट
  • पावर बैंक 2 की सेल अभी फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर
  • जल्द ही ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा पावर बैंक

Realme 10000mAh Power Bank 2 में फास्ट चार्जिंग क्षमता

Realme ने भारत में अपना नया पावर बैंक लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम है Realme 10000mAh Power Bank 2। इसके साथ कंपनी ने तीन अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं, जिन्हें कंपनी के बढ़ते कैटलॉग में शामिल किया गया है वो हैं- Realme Smart TV, Realme Watch, और Realme Buds Air Neo। रियलमी 10000 एमएएच पावर बैंक 2, जैसे कि नाम से ही समझ आ जाता है कि इस पावर बैंक में आपको 10,000 एमएएच की बैटरी क्षमता मिलेगी और साथ ही इसमें टू-वे क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी को भी फीचर किया गया है। यह पावर बैंक आपको दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, वहीं इसकी सेल आज से 3 बजे ही शुरू होने वाली है।
 

Realme 10000mAh Power Bank 2 price


रियलमी 10000 एमएएच पावर बैंक 2 की कीमत 999 रुपये है और यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, वो हैं- ब्लैक और यलो। इस पावर बैंक की सेल आज दोपहर 3 बजे से ही Flipkart और Realme.com पर शुरू होने वाली है। कंपनी ने इसे 'Hate-to-Wait' सेल का नाम दिया है।  कंपनी ने यह भी कहा है कि जल्द ही यह पावर बैंक ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा।

Realme 10000mAh Power Bank 2 specifications and features

रियलमी 10000 एमएएच पावर बैंक 2 18 वॉट के टू-वे क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ डुअल आउटपुट पोर्ट्स, यूएसबी टाइप-ए और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। यह पावरबैंक 10,000 एमएएच हाइली डेनसिटी लिथियम-पॉलिमर बैटरी से लैस है, कंपनी का दावा है कि कई चार्जिंग सर्कल के बाद भी इसमें कम क्षमता की हानि होती है। रियलमी 10000 एमएएच पावर बैंक 2 सर्किट प्रोटेक्शन की 13 लेयर्स के साथ आता है, जो कि हाई स्पीड चार्जिंग के दौरान भी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह पावर बैंक यूएसबी-पीडी के साथ-साथ क्वालकॉम क्यूसी 4.0 के साथ भी कंपेटेबल है।

रियलमी 10000 एमएएच पावर बैंक 2 के डिज़ाइन की बात करें, तो यह बिल्कुल पिछले Realme पावर बैंक की तरह ही है। इसमें एलईडी इंडिकेटर लाइट दी गई है, जो पावर बैंक की बैटरी लेवल को दर्शाती है। ब्लैक कलर वेरिएंट के रियलमी पावर बैंक में पीले रंग की रियलमी ब्रांडिंग दी गई है और यलो वेरिएंट में ब्लैक रंग की रियलमी ब्रांडिंग की गई है।
 

रियलमी 10000 एमएएच पावर बैंक 2 के अलावा, कंपनी ने Realme Smart TV, Realme Watch, और Realme Buds Air Neo भी लॉन्च किए हैं। रियलमी टीवी की सेल 2 जून से शुरू होगी, रियलमी वॉच की सेल 5 जून से शुरू होगी। वहीं रियलमी बड्स एयर नियो और रियलमी 10000 एमएएच पावर बैंक 2 की सेल आज 25 मई दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.