Portronics ने लॉन्च किया कार के टायर से लेकर बॉल तक में हवा भरने वाला Portable पम्प

इसमें 4000mAh की बैटरी है और यह 50W की पावर आउटपुट देता है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जनवरी 2022 17:18 IST
ख़ास बातें
  • इस डिवाइस का फंक्शन Presta Valve एडेप्टर पर आधारित है।
  • इन्फ्लेटर Vayu में चार मोड हैं- कार, मोटरसाइकिल, बाइसाइकिल और बॉल मोड।
  • इसमें मल्टीपल नॉजल हैं जिनका साइज अलग-अलग है।

Vayu पम्प करते वक्त टायर के प्रेशर को अपने आप ही माप लेता है और लिमिट आने पर खुद ही बंद हो जाता है।

Portronics ने भारत में अपना नया पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर (पम्प) Vayu लॉन्च किया है। डिवाइस को 3 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च किया गया है। यह एक किफायती और इस्तेमाल करने में आसान डिवाइस है। कंपनी का यह इनफ्लेटर देखने में काफी आकर्षक है और मोटरबाइक टूल में भी आसानी से रखा जा सकता है। Portronics Vayu के लिए कंपनी का दावा है कि यह व्हीकल के टायर को फुलाने के साथ साथ एक छोटी बॉल में भी हवा भरने का काम कर सकता है। पोर्ट्रोनिक्स का यह डिवाइस 12 महीने की वारंटी के साथ आता है। 
 

Portronics Vayu Price, Availability

Portronics Vayu का प्राइस 2899 रुपये है। कंपनी का कहना है कि इसे व्हीकल, मोटरसाइकिल और यहां तक कि एक छोटी बॉल में भी हवा भरने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह भारत में Flipkart और कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा इसे कंपनी के ऑफलाइन आउटलेट्स से भी खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Portronics Vayu Features

Portronics Vayu मॉडर्न डिवाइस होने के साथ साथ कई फीचर्स के साथ आता है। इसमें मल्टीपल नॉजल हैं जिनका साइज अलग-अलग है। इस डिवाइस का फंक्शन Presta Valve एडेप्टर पर आधारित है। इसमें यूजर की सुविधा के लिए एलईडी डिस्प्ले दी गई है जिससे यह टायर के फुलाव की डीटेल्स बताता है। इसमें 4000mAh की बैटरी है और यह 50W की पावर आउटपुट देता है। 

Portronics पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर Vayu में चार मोड हैं- कार, मोटरसाइकिल, बाइसाइकिल और बॉल मोड। इससे यह अलग अलग तरह के टायर इन्फ्लेटर की तरह एडजस्ट किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि एक स्टैंडर्ड कार के टायरों को यह 9 मिनट में फुला सकता है। यह डिवाइस यूएसबी टाइप सी के माध्यम से चार्ज होता है और 150 psi तक इनफ्लेट कर सकता है। इसका एक खास फीचर है कि यह पम्प करते वक्त टायर के प्रेशर को अपने आप ही माप लेता है और लिमिट आने पर खुद ही बंद हो जाता है। इसके अलावा यूजर्स मेन्युअल तरीके से भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। तीन हजार से कम की कीमत में यह काफी किफायती है और पोर्टेबल होने के चलते एक उपयोगी डिवाइस कहा जा सकता है। लम्बी दूरी तय करने में यह काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.