Mi Beard Trimmer 1C भारत में 1000 रुपये से भी कम की कीमत में हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

मी बियर्ड ट्रिमर 1सी की कीमत की बात करें, तो यह महज 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन उपलब्ध होगा। वहीं, Mi Beard Trimmer 1C की सेल आज शाम 4 बजे से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 अगस्त 2020 15:52 IST
ख़ास बातें
  • Mi Beard Trimmer 1C स्टेनलेस स्टील सेल्फ शार्पनिंग ब्लेड्स के साथ आता है
  • मी बियर्ड ट्रिमर 1सी 20 लेंथ सेटिंग्स के साथ आता है
  • मी बियर्ड ट्रिमर 1सी मिलेगी 1 साल की वॉरंटी

Mi Beard Trimmer 1C की बैटरी, 600 एमएएच की है

Mi Beard Trimmer 1C को Xiaomi के लेटेस्ट प्रोडक्ट के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मी बियर्ड ट्रिमर 1सी Mi Beard Trimmer का टोन-डाउन वर्ज़न है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुआ था। लेटेस्ट मॉडल पिछले मॉडल से काफी पतला और हल्का भी है। यह डिवाइस इम्प्रूव्ड डिज़ाइन के साथ आता है, जो कि दाढ़ी को आकार देते समय बेहतर पकड़ और नियंत्रण प्रदान करता है। ट्रिमर पर दिया डायल अलग-अलग स्टाइलिंग के लिए 20 लेंथ सेटिंग ऑफर करता है, जबकि इसका पिछला वर्ज़न मी बियर्ड ट्रिमर 40 लेंथ सेटिंग्स के साथ आया था। यह ट्रिमर 2 घंटे में पूरा चार्ज हो जाता है और चार्ज के बाद इसे आप 60 मिनट्स तक लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रिमर की सेल आज से ही शुरू होने वाली है।
 

Mi Beard Trimmer 1C price in India, availability

मी बियर्ड ट्रिमर 1सी की कीमत की बात करें, तो यह महज 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन उपलब्ध होगा। वहीं, Mi Beard Trimmer 1C की सेल आज शाम 4 बजे से Flipkart और Mi.com पर शुरू हो चुकी है।
 

Mi Beard Trimmer 1C features

मी बियर्ड ट्रिमर 1सी स्टेनलेस स्टील सेल्फ शार्पनिंग ब्लेड्स के साथ आता है, जो कि 0.5mm प्रीसिशन ऑफर करता है। घूमने वाली ब्लेड्स दूसरे ब्लेड के ऐजेस पर स्लाइड करता है, जिससे हर घुमाव के बाद कटिंग एज को शार्प किया जा सकता है। सेल्फी-शार्पनिंग डिवाइस के ब्लेड्स की लाइफ भी काफी लम्बी साबित होगी।

जैसे कि हमने बताया मी बियर्ड ट्रिमर 1सी काफी पतला व हल्का डिवाइस है, जिसे इम्प्रूव्ड डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। यह मुश्किल से मुश्किल जगह में दाढ़ी को आकार देते वक्त बेहतर पकड़ व नियत्रंण प्रदान करता है। ट्रिमर को पूरा चार्ज होने में केवल दो घंटे का समय लगता है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह अन्य प्रोडक्ट्स सेगमेंट को चार्ज करने में लगने वाले समय की तुलना में 75 से 80 प्रतिशत कम है। मी बियर्ड ट्रिमर 1सी सिंगल चार्ज पर 60 मिनट तक लगातार काम करता है।
Advertisement

इसके अलावा, मी बियर्ड ट्रिमर 1सी चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। साथ ही इसमें एलईडी इंडिकेटर अलर्ट भी दिया गया है, जो कि आपको बैटरी स्टेटस की जानकारी प्रदान करता है। ट्रिमर के ब्लेड्स रीमूवेबल हैं, जिसे आप आसानी से ब्रश की सहायता से साफी भी कर सकते हैं।

Xiaomi बंडल में बियर्ड कॉम (कंघी), क्लिनिंग ब्रश, माइक्रो यूएसबी चार्जिंग केबल और ट्रैवल पाउच दिया गया है। ट्रिमर की बैटरी, 600 एमएएच की है, इसके अलावा ट्रिमर की वॉरंटी 1 साल की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.