किचन में चल रहा था काम, फर्श के नीचे मिला खजाना, अगले महीने होगी नीलामी, जानें पूरा मामला

नीलामी में इन सोने के सिक्‍कों की कीमत ढाई लाख पाउंड यानी करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये होने की उम्‍मीद है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 सितंबर 2022 20:45 IST
ख़ास बातें
  • 260 से अधिक सोने के सिक्के मिले हैं
  • किचन के फर्श के नीचे मिले सोने के सिक्‍के
  • अगले महीने इस खजाने की नीलामी की जाएगी

यह सिक्‍के 17वीं और 18वीं सदी में इस्‍तेमाल किए जाते थे। बर्तन में एक ब्राजीली कॉइन भी था, जो साल 1720 के दौरान इंग्लैंड में सर्कुलेट हुआ था।

छुपा हुआ पुराना खजाना मिलने के मामले विरले ही होते हैं। ब्रिटेन से सामने आ रही खबर और भी दिलचस्‍प है, क्‍योंकि यहां घर का रिनोवेशन कराने के दौरान घर मालिकों को किचन में ‘खजाना' मिला। लकड़ी के फर्श के नीचे उन्‍हें सोने के सिक्‍के मिल गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलामी में इन सोने के सिक्‍कों की कीमत ढाई लाख पाउंड यानी करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये होने की उम्‍मीद है। इन्‍हें 17वीं और 18वीं सदी के ब्रिटेन में पाए जाने वाले अंग्रेजी सोने के सिक्कों के सबसे बड़े संग्रहों में से एक बताया जाता है, जिसमें 260 से अधिक सोने के सिक्के शामिल हैं। 

लाइव साइंस के मुताबिक, यह खोज साल 2019 में हुई थी, जब कॉन्‍ट्रैक्‍टर्स ने एक बर्तन देखा। यह बर्तन ब्रिटेन के नॉर्थ यॉर्कशायर के एक गांव एलरबी (Ellerby) में मिला, जहां 18वीं शताब्दी के एक घर में रिनोवेशन के दौरान मजदूरों ने फर्शबोर्ड को काटा।  

मजदूरों ने जब उस बर्तन को देखा, तो उसमें सिक्‍के नजर आए। मुख्‍य तौर पर 50 और 100 पाउंड के सिक्के थे। लंदन बेस्‍ड ऑक्‍शन हाउस, स्पिंक एंड सन ने बताया है कि यह सिक्‍के 17वीं और 18वीं सदी में इस्‍तेमाल किए जाते थे। बर्तन में एक ब्राजीली कॉइन भी था, जो साल 1720 के दौरान इंग्लैंड में सर्कुलेट हुआ था। 

ऑक्‍शन हाउस के नीलामीकर्ता ग्रेगरी एडमंड ने कहा कि यह एक अद्भुत और वास्तव में अप्रत्याशित खोज है। बताया गया है कि ये सिक्के संभवतः जोसेफ और सारा फर्नले-मैस्टर्स के थे, जो एक प्रभावशाली व्यापारिक परिवार के सदस्य थे। उस पर‍िवार के कई मेंबर संसद सदस्‍य भी रहे और 1600 के अंत और 1700 के दशक की शुरुआत में इस इलाके में रहते थे। खास यह भी है कि इतने प्रतिष्ठित लोगों ने अपने सोने के सिक्‍के बैंकों में नहीं रखे। उस दौर में बैंक ऑफ इंग्‍लैंड की शुरुआत भी हो गई थी, लेकिन जोसेफ और सारा ने बैंकों पर भरोसा ना करते हुए सिक्‍कों को घर में लकड़ी के फर्श के नीचे रखा। 

बहरहाल, अगले महीने इस खजाने की नीलामी की जाएगी, जिससे लगभग 300,000 डॉलर यानी 2.39 करोड़ रुपये मिलने की उम्‍मीद है। इस रकम पर किसका हक होगा, जिस घर से स‍िक्‍के मिले, उसका मालिकाना हक अब किसके पास है, फ‍िलहाल यह जानकारी नहीं है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
  2. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  2. WWDC 2026: जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, Apple के इस इवेंट में होगी ये घोषणाएं
  3. 5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
  4. Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
  5. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  7. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  8. Xiaomi 17T vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  10. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.