अहमदाबाद का EV स्टार्टअप 2022 के मध्य तक लॉन्च कर सकता है अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

Matter अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर साल 2022 की पहली छमाही के अंत तक पेश कर सकता है। Matter एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन स्टार्ट-अप है जो अहमदाबाद में स्थित है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 10:18 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने बैटरी के लिए 200 मेगावॉट का प्लांट लगाना हाल में पूरा किया है।
  • 1500 करोड़ रु. में से 1200 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए होंगे।
  • बाकी 300 करोड़ रुपये एनर्जी स्टोरेज में निवेश किए जाएंगे।

Matter ने गुजरात सरकार के साथ 1500 करोड़ रुपये के निवेश का MoU साइन किया है।

समय की मांग को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की मार्केट में काफी तेजी आ चुकी है। जहां पुरानी कंपनियां इस क्षेत्र में पकड़ बनाने में लगी हैं तो वहीं कुछ नए स्टार्ट अप भी इसमें अपनी किस्मत आजमाने आ रहे हैं। Matter नाम का एक ऐसा ही स्टार्टअप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के क्षेत्र में उतरने की तैयारी में है। इतना ही नहीं, यह अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर साल 2022 की पहली छमाही के अंत तक पेश कर सकता है। Matter एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन स्टार्ट-अप है जो अहमदाबाद में स्थित है। 

हाल ही में Business Standard को Matter के फाउंडर और सीईओ Mohal Rajiv Lalbhai ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, " इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के साथ-साथ एनर्जी स्टोरेज की मौजूदा और बढ़ती मांग को देखते हुए, मैटर ने पहले फेज में प्रति वर्ष 60000 वाहनों से अपने मैन्यूफैक्चरिंग फुटप्रिंट को दूसरे फेज में 200,000 तक बढ़ाने का फैसला किया है। हमने बैटरी के लिए 200 मेगावॉट का प्लांट लगाना अभी पूरा किया है और जनवरी 2022 में प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। इसी तरह हम 2022 की पहली छमाही तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को रोल आउट करने पर विचार कर रहे हैं।"

अपने प्रोडक्शन और रोल-आउट प्लान के हिस्से के रूप में, कंपनी ने 1500 करोड़ रुपये की इनवेस्टमेंट कमिटमेंट के लिए गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। पांच साल की अवधि में नेक्स्ट जेनरेशन के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन के क्षेत्र में निवेश का ये कमिटमेंट 4000 से अधिक भर्तियों की मांग करेगा। 

निवेश के मुद्दे पर विस्तार से बताते हुए लालभाई ने कहा कि 1500 करोड़ रुपये में से 1200 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में और 300 करोड़ रुपये एनर्जी स्टोरेज में निवेश किए जाएंगे।
Advertisement

डेवलेपमेंट के तहत प्रति वर्ष 60000 वाहनों के पहले फेज के साथ, मैटर अहमदाबाद और उसके आसपास कोर टेक्नोलॉजी के साथ-साथ बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर में अपने रिसर्च और डेवलेपमेंट के निर्माण पर खर्च करेगा। इसका डिवीजन Matter Energy, 2022 के अंत तक बड़े सिस्टम के लिए रोडमैप बना रहा है। उसके साथ ही ये घरेलू और साथ ही इंडस्ट्री के लिए बैटरी बैक-अप एप्लीकेशनों को डेवलेप करने की प्रोसेस में है। स्टार्टअप का यह 1500 करोड़ रुपये के निवेश का कमिटमेंट 2026 तक जारी रहेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.