Delhi Pollution : ‘जहरीली’ हुई दिल्‍ली की हवा, कई इलाकों में 500 के करीब पहुंचा AQI

Delhi Pollution : आनंद विहार से लेकर नरेला, पटपड़गंज आदि इलाकों में AQI 400 से 450 के बीच है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 नवंबर 2022 17:13 IST
ख़ास बातें
  • इसका सबसे अच्‍छा लेवल 50AQI से कम को माना जाता है
  • लेकिन दिल्‍ली के सभी इलाकों में हवा का स्‍तर गंभीर पर है
  • आने वाले दिनों में भी लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही

ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण दिल्‍ली में लागू हो गया है। इसके बावजूद प्रदूषण ‘गंभीर’ कैटिगरी में बना हुआ है।

दिल्‍ली की फ‍िजाओं में तैर रहा प्रदूषण रूपी ‘जहर' और खतरनाक होता जा रहा है। बीते कई दिनों से दिल्‍ली के अलग-अलग इलाकों में एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स (AQI) 350 या 400 के पार चल रहा है। आज शाम करीब 4.30 बजे दिल्‍ली के आनंद विहार में प्रदूषण का स्‍तर 447 पर पहुंच गया। यह गंभीर कैटिगरी में है और पीएम 2.5 व पीएम 10 दोनों का ही लेवल बहुत अधिक है। कहा जा रहा है कि प्रदूषण के इस स्‍तर से दिल्‍लीवालों को अभी राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है। पड़ोसी राज्‍यों में पराली जलाई जा रही है। इस वजह से आने वाले दिनों में दिल्‍ली की हवा और खतरनाक हो सकती है।    

सेंट्रल पल्‍यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों पर नजर डालें, तो आज शाम 4.30 बजे राजधानी के ज्‍यादातर इलाकों में हवा गंभीर के स्‍तर पर बनी हुई है। आनंद विहार से लेकर नरेला, पटपड़गंज आदि इलाकों में AQI 400 से 450 के बीच है। इसका सबसे अच्‍छा लेवल 50AQI से कम को माना जाता है। 51 से 100 के बीच AQI रहे तो हवा संतोषजनक कही जाती है। 300 से ऊपर स्‍तर पहुंचने पर हवा को खराब माना जाता है, लेकिन दिल्‍ली की एयर क्‍वॉलिटी तो 400 के भी पार चली गई है यानी यह गंभीर स्‍तर है। 

ध्‍यान रखने वाली बात यह है कि ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण दिल्‍ली में लागू हो गया है। इसके बावजूद प्रदूषण ‘गंभीर' कैटिगरी में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन 52 स्टेशनों का डेटा मौजूद है, उनमें से 33 जगहों पर एयर क्वालिटी गंभीर श्रेणी में जबकि 18 इलाकों की बहुत खराब श्रेणी में है।

दिल्‍ली के मौसम में बदलाव आते ही हवा जहरीली होती चली जाती है। धूल के छोटे कणों के नीचे बैठने से एयर क्‍वॉलिटी में बदलाव आता है। हर साल सर्दियों का मौसम शुरू होते ही यह परेशानी देखने को मिलती है। बताया जाता है कि आजकल हवाओं के बहने की रफ्तार उत्तर-पश्चिमी हो गई है। इसके अलावा पराली का धुआं भी दिल्‍ली में पहुंच रहा है। सुबह के समय दिल्‍ली के तमाम इलाकों में स्‍मॉग की चादर बिछी हुई दिखाई देती है। धूप निकलने से इसमें कमी तो आती है, लेकिन प्रदूषण इतना अधिक है कि वह पूरी तरह से छंट नहीं पा रहा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Delhi pollution, Delhi Pollution AQI, delhi AQI, GRAP, SAFAR, CPCB
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.