एयरपोर्ट पर आसान होगा चेक-इन, 15 अगस्‍त से इन हवाई अड्डों पर शुरू हो रहा डिजी यात्रा प्रोजेक्‍ट

प्रोजेक्‍ट के तहत एक यात्री को उसके बोर्डिंग पास से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सिर्फ अपने फेशियल फीचर्स का इस्‍तेमाल करना होगा। इस तरह विभिन्‍न चेक पॉइंट्स पर पेपरलैस और कॉन्‍टैक्‍टलैस चेक-इन मुमकिन होगा।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 12:56 IST
ख़ास बातें
  • मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को यह जानकारी दी
  • बोर्डिंग पास से जुड़ी औपचारिकताएं आसानी से होंगी पूरी
  • फेशियल फीचर्स का इस्‍तेमाल करके मिलेगी एंट्री

डिजी यात्रा को अगले साल मार्च तक पुणे, विजयवाड़ा, कोलकाता, दिल्ली और हैदराबाद के एयरपोर्टों पर भी शुरू किया जाएगा।

डिजी यात्रा प्रोजेक्‍ट (Digi Yatra project) का पहला चरण 15 अगस्‍त से बंगलूरू और वाराणसी के एयरपोर्टों पर शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्‍ट के तहत फेशियल रेकग्निशन (facial recognition) तकनीक का इस्‍तेमाल करके यात्रियों को एयरपोर्ट पर चेक-इन करने की इजाजत मिलेगी। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रोजेक्‍ट के तहत एक यात्री को उसके बोर्डिंग पास से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सिर्फ अपने फेशियल फीचर्स का इस्‍तेमाल करना होगा। इस तरह विभिन्‍न चेक पॉइंट्स पर पेपरलैस और कॉन्‍टैक्‍टलैस चेक-इन मुमकिन होगा।  

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर के जरिए बताया कि सोमवार को उन्होंने इस प्रोजेक्‍ट पर अपने मंत्रालय की सलाहकार समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य शामिल थे। उन्होंने लिखा, ‘हवाईअड्डों पर यात्रियों से संबंधित प्रोसेस को डिजिटल बनाने के हमारे पहले प्रोजेक्‍ट “डिजी यात्रा' के कामकाज पर चर्चा की। 15 अगस्त को बंगलूरू और वाराणसी एयरपोर्टों पर पहले चरण की शुरुआत होगी।' उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्‍ट में प्राइवेसी के मुद्दों का ध्यान भी रखा गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि डिजी यात्रा ‘डिसेंट्रलाइज्‍ड मोबाइल वॉलेट-बेस्‍ड आइडेंटिटी मैनेजमेंट प्‍लेटफॉर्म' प्रदान करती है। यह कॉस्‍ट इफेक्टिव है और प्राइवेसी व डेटा सिक्‍योरिटी के मुद्दों को भी देखता है। बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट के तहत डिजी यात्रा फाउंडेशन (DYF) एक पैन इंडिया यूनिट और पैसेंजर आईडी वेलिडेशन प्रोसेस का कस्टोडियन होगा। DYF को 2019 में कंपनी ऐक्‍ट, 2013 की धारा 8 के तहत एक जॉइंट वेंचर कंपनी के रूप में स्थापित किया गया है। 

इसके 26 फीसदी शेयर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पास हैं, जबकि बाकी 74 फीसदी शेयर बंगलूरू, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और कोच्चि में हवाई अड्डों के प्राइवेट ऑपरेटरों के पास होंगे। इस प्रोजेक्‍ट को लेकर डीवाईएफ देश में एविएशन स्‍टेकहोल्‍डर्स के बीच आम सहमति भी डेवलप करेगा। मंत्रालय ने कहा है कि डिजी यात्रा को अगले साल मार्च तक पुणे, विजयवाड़ा, कोलकाता, दिल्ली और हैदराबाद के एयरपोर्टों पर भी शुरू किया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  2. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  4. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  7. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  10. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.