सिंगल चार्ज में 700km चलेगी यह BYD Tang EV कार!

BYD Tang EV का नया मॉडल सामने आ गया है। चाइनीज मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इन्फॉर्मेशन के टेक्नोलॉजी कैटलॉग में इस ईवी को अपडेटेड डिजाइन के साथ देखा गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 11:28 IST
ख़ास बातें
  • SUV के डिजाइन में सबसे ज्यादा बदलाव फ्रंट साइड में देखा जा सकता है।
  • व्हीकल के पीछे का हिस्सा और किनारे पुराने मॉडल जैसे ही हैं।
  • वर्तमान सिंगल-मोटर वर्जन की तुलना में नए मॉडल की पावर कम हो गई है।

नई BYD Tang EV की लिथियम आयरन फॉस्फेट ब्लेड बैटरी को बढ़ी हुई इन्टेंसिटी के साथ अपग्रेड किया गया है।

BYD Tang EV का नया मॉडल सामने आ गया है। चाइनीज मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इन्फॉर्मेशन के टेक्नोलॉजी कैटलॉग में इस ईवी को अपडेटेड डिजाइन के साथ देखा गया है। कंपनी ने पहले BYD Tang EV को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नॉर्वे जैसे क्षेत्रों में लॉन्च किया था और यह नया मॉडल इसका सक्सेसर लग रहा है।

Gizmochina की एक रिपोर्ट के अनुसार व्हीकल के डिजाइन में सबसे ज्यादा बदलाव फ्रंट साइड में देखा जा सकता है। यह अब ज्यादा मॉडर्न लुक के साथ आया है और ग्रिल बहुत छोटी दिखाई पड़ रही है। नया डिज़ाइन क्रोम ट्रिम के साथ छोटे ग्रिल में आता है जिसमें "Tang" कार लोगो भी दिखाई पड़ता है।

इसके अलावा बॉडी के बाकी हिस्सों में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। व्हीकल के पीछे का हिस्सा और किनारे पुराने मॉडल जैसे ही हैं। हालांकि बॉडी की लम्बाई थोड़ी ज्यादा कर दी गई है। नए BYD Tang EV की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 4900mm x 1950mm x 1725mm है, जबकि व्हीलबेस 2820mm है।

एसयूवी के इंजन की बात करें तो यह 168kW (लगभग 229 हॉर्सपावर) की पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर है। Tang EV के वर्तमान सिंगल-मोटर वर्जन की तुलना में नए मॉडल की पावर असल में कम हो गई है। हालांकि, इसकी भरपाई के लिए जल्द ही एक डुअल-मोटर फोर-व्हील-ड्राइव वर्जन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

नई BYD Tang EV की लिथियम आयरन फॉस्फेट ब्लेड बैटरी को बढ़ी हुई इन्टेंसिटी के साथ अपग्रेड किया गया है, जो 140wh/kg से बढ़कर 150wh/kg हो गई है, जो कि अच्छा अपग्रेड है। इस वजह से वाहन की बैटरी लाइफ/रेंज 700 किलोमीटर तक पहुंच जाएगी।
Advertisement

नया मॉडल मौजूदा सिंगल-मोटर वेरिएंट की जगह लेगा और 19 नवंबर को Guangzhou Auto Show में इसको पेश किया जाएगा। कंपनी ने पहले BYD Tang EV को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नॉर्वे जैसे क्षेत्रों में लॉन्च किया था और यह नया मॉडल इसका सक्सेसर लग रहा है। पहले लॉन्च हुए BYD Tang EV में 510 हॉर्सपावर के साथ डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है। इससे व्हीकल एक अच्छी परफॉर्मेंस दे पाता है। इसकी मदद से व्हीकल 4.6 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ पाता है। अब लेटेस्ट BYD Tang EV की परफॉर्मेंस कैसी रहेगी यह आने वाले समय में पता चल पाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BYD Tang EV, BYD Tang EV New Model, BYD Tang EV SUV

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  4. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  7. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  9. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.