Apple ने लॉन्च किया Apple AirTag, iPhone 12 सीरीज में पर्पल वेरिएंट की एंट्री

AirTag trackers के एक यूनिट की कीमत 3,190 रुपये होगी जबकि 4 के पैक के लिए इसकी कीमत 10,900 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2021 09:44 IST
ख़ास बातें
  • AirTag trackers के एक यूनिट की कीमत 3,190 रुपये
  • iPhone 12 सीरीज में आया पर्पल वेरिएंट
  • AirTags वस्तुओं को UWB टेक्नोलॉजी के द्वारा लोकेट करते हैं

AirTag trackers के एक यूनिट की कीमत 3,190 रुपये होगी।

Apple AirTag ट्रैकर्स मंगलवार को लॉन्च हो गए हैं। Find My app के द्वारा आप इनकी मदद से इनसे जुड़ा कोई भी डिवाइस (एप्पल) खोज सकते हैं। इसी के साथ Apple ने इस इवेंट में iPhone 12 और iPhone 12 mini का नया पर्पल कलर वेरिएंट भी अनाउंस किया। यह इसी सप्ताह के अंदर जल्द ही प्री ऑर्डर होना शुरू हो जाएगा। Apple CEO Tim Cook के अनुसार इसमें "सभ्यता और चमक दोनों है"। इस फोन के पहले ही Black, Blue, Green, Red, और White कलर वेरिएंट मौजूद हैं जिनके साथ अब पर्पल भी जुड़ गया है।

iPhone 12, iPhone 12 mini Purple variant, AirTag price and availability

iPhone 12 and iPhone 12 mini के लिए 30 देशों में 23 अप्रैल से प्री ऑर्डर होना शुरू हो जाएगा। उसके बाद 30 अप्रैल से इन दोनों फोन की सेल शुरू जाएगी। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि भारत भी उन 30 देशों में शामिल होगा। iPhone 12 पर्पल वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये होगी जबकि iPhone 12 mini 69,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा। बाकी कलर वेरिएंट की भी कीमत यही रहेगी।

AirTag trackers के एक यूनिट की कीमत 3,190 रुपये होगी जबकि 4 के पैक के लिए इसकी कीमत 10,900 रुपये रखी गई है। साथ ही Hermes एडिशन की एक्सेसरीज भी होंगी जिसमें इनको रखा जा सकता है। AirTag trackers की सेल 30 अप्रैल से शुरू होगी। यूएस में इनकी सिंगल टाइल की कीमत $29 (लगभग 2200 रुपये) और 4-pack के लिए $99 (लगभग 7,500 रुपये) है। 23 अप्रैल को 5AM PDT (5:30pm IST) पर इनके लिए प्री ऑर्डर बुक किया जा सकता है।

iPhone 12, iPhone 12 mini Purple variant specifications

iPhone 12 और iPhone 12 mini में Super Retina XDR डिस्पले आती है. इनमें A14 Bionic chip दी गयी है। दोनों ही डिवाइस 5जी कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इसमें पीछे की ओर 12 मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा हैं। वहीं आगे की तरफ 12 मेगापिक्ल का सेल्फी शूटर है। एप्पल का कहना है कि iPhone 12, 17 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं iPhone 12 mini 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। दोनों ही 15W तक MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और 7.5W तक Qi वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

Apple AirTags features

AirTags वस्तुओं को लोकेट करने के लिए Ultra-wideband (UWB) टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हैं। ये U1 chip के साथ आते हैं जिनसे एप्पल डिवाइसेज जैसे कि iPhone, iPad, और Apple Watch मॉडल्स को खोजा जा सकता है। ब्लूटूथ रेंज में होने पर ये डिवाइस को लोकेट करने के लिए स्पीकर्स के जरिये बीप का प्रयोग करते हैं। एक्सेलरोमीटर के अलावा इनमें Bluetooth LE और NFC कनेक्टिविटी भी दी गई है। एयर टैग्स में Siri support भी आपको मिल जाएगा जो कि एक साल की बैटरी लाइफ होने का दावा करते हैं। ये AirTags धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग के साथ आते हैं।

iPhone के करीब लाकर इन्हें आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। Find My app AirTags की वर्तमान और आखिरी लोकेशन दिखा देती है। इनकी खोज बहुत सटीक होती है जो कि कैमरा इनपुट, ARKit, एक्सेलरोमीटर और जायरोस्कोप के जरिये की जाती है। एप्पल का कहना है कि Find My नेटवर्क end-to-end encrypted सिक्योरिटी के साथ है और AirTag को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये केवल वस्तुओं को ढूंढते हैं, इन्सानों को नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AirTag trackers, AirTag, Apple AirTags, Apple AirTags Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone
  2. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  3. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  7. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  8. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  9. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  10. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.