5G : 2500 रुपये की Jio डिवाइस आपकी गाय को बचाएगी लंपी बीमारी के कहर से!

5G : जियो के पवेलियन में Jio Smart Retail डिवाइस भी देखने को मिली। इसका इस्‍तेमाल कपड़ा दुकानदार कर पाएंगे। जियो स्‍मार्ट रिटेल एक वर्चुअल फ‍िटिंग रूम है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2022 20:11 IST
ख़ास बातें
  • इसका नाम ‘कैटल ट्रैकर’ है
  • यह गायों की सेहत पर नजर रखता है
  • जियो स्‍मार्ट रिटेल को कपड़ों की फ‍िटिंग के लिए यूज किया जा सकता है

5G : भविष्‍य में ऐसे ट्रैकर बाकी जानवरों जैसे- भैंस और घोड़े के लिए भी लाए जा सकते हैं।

5G नेटवर्क की लॉन्चिंग का फायदा ना सिर्फ इंसानों को होगा, बल्कि इससे जानवरों की देखभाल में भी मदद मिलेगी। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 (India Mobile Congress) में जियो ने एक ऐसी ही डिवाइस पेश की है। इसका नाम ‘कैटल ट्रैकर' है, जो गायों की सेहत पर नजर रखती है। लंपी बीमारी से देशभर में हजारों गायों की मौत हो चुकी है, ऐसे में ‘कैटल ट्रैकर' जैसी डिवाइस गायों को मौत के मुंह में जाने से बचा सकती है।

Gadgets360 Hindi से बातचीत में जियो के प्रतिनि‍धि ने कहा कि इंसान अपनी बात कह सकते हैं, लेकिन जानवरों के साथ ऐसा नहीं है। उनकी तकलीफ को समझता है ‘कैटल ट्रैकर'। इसे गाय के गले में लगा दिया जाता है, जो उसकी हेल्‍थ की मॉनिटरिंग करता है। जियो के मुताबिक, गाय की तबीयत खराब होने से पहले ही ‘कैटल ट्रैकर' गाय के मालिक को इसकी सूचना दे देता है। 
Advertisement

यूजर को उसके फोन पर ऐप में अलर्ट मिलता है। ऐप का नाम ‘jio गौ समृद्धि' है, जो एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ गया है। यह ऐप और डिवाइस 4G नेटवर्क को भी सपोर्ट करती है। जियो के ‘कैटल ट्रैकर' के दाम 4 हजार रुपये हैं, लेकिन अभी इसे सिर्फ 2500 रुपये में बेचा जा रहा है। डिलिवरी भी लिमिटेड है।

हमने जियो प्रतिनिधि से पूछा कि क्‍या इस ट्रैकर को किसी और जानवर को नहीं पहनाया जा सकता। उन्‍होंने बताया कि यह सिर्फ गायों के लिए बना है। हालांकि भविष्‍य में ऐसे ट्रैकर बाकी जानवरों जैसे- भैंस और घोड़े के लिए भी लाए जा सकते हैं। जियो के मुताबिक उनमें भी यही टेक्‍नॉलजी रहेगी, सिर्फ सॉफ्टवेयर के लेवल पर अपग्रेड किया जाएगा। 
Advertisement
 

Jio स्‍मार्ट रिटेल की भी दिखी झलक

जियो के पवेलियन में Jio Smart Retail (जियो स्‍मार्ट रिटेल) डिवाइस भी देखने को मिली। इसका इस्‍तेमाल कपड़ा दुकानदार कर पाएंगे। जियो स्‍मार्ट रिटेल एक वर्चुअल फ‍िटिंग रूम है। याद कीजिए जब आप कपड़े खरीदने जाते हैं, तो उनकी फ‍िटिंग ट्राई करने के लिए आपको ट्रायल रूम में जाना होता है। भीड़भाड़ की वजह से वहां काफी वक्‍त जाया हो जाता है। इसके उलट, जियो स्‍मार्ट रिटेल आपको फौरन किसी ड्रेस को ट्राई करने की आजादी देता है। पहले ड्रेस सिलेक्‍ट कीजिए, फ‍िर अपनी फ‍िटिंग। सामने स्‍क्रीन पर आ जाएगा कि आप पर वह ड्रेस कैसी रहेगी। यह सॉल्‍यूशन लोगों को ट्रायल रूम की भीड़भाड़ से बचाता है। इसकी लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.