64MP कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ZTE Voyage 30 सीरीज स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें खासियतें

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Voyage 30 Pro+ में 6.67 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 90Hz हाई रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 100 प्रतिशत DCI P3 है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 16:47 IST
ख़ास बातें
  • ZTE ने चीन में Voyage 30 सीरीज के अंदर 4 नए मॉडल लॉन्च किए हैं।
  • Voyage 30 Pro+ में 6.67 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Voyage 30 Pro+ के 8GB स्टोरेज की कीमत 2,198 Yuan यानी कि 25 रुपये है।

Voyage 30 Pro और Voyage 30 Pro Express Edition लॉन्च किए हैं।

Photo Credit: ZTE

ZTE ने ऑफिशियली चीन में मिड रेंज स्मार्टफोन की अपनी लेटेस्ट सीरीज को पेश किया है। कंपनी ने Voyage 30 सीरीज के अंदर 4 नए मॉडल लॉन्च किए हैं। Voyage 30 Pro+ में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Voyage 30 Pro+


फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Voyage 30 Pro+ में 6.67 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 90Hz हाई रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 100 प्रतिशत DCI P3 है।  प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 810 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5100mAh बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
 

Voyage 30 Pro और Voyage 30 Pro Express Edition


कंपनी ने Voyage 30 Pro सीरीज के भीतर दो वेरिएंट Voyage 30 Pro और Voyage 30 Pro Express Edition लॉन्च किए हैं। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, फुल HD+ रेजोल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 6.67 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो Dimensity 810 प्रोसेसर से लैस दिया गया है। Voyage 30 Pro में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जबकि एक्सप्रेस एडिशन में 256GB बड़ा स्टोरेज है। रियर में Voyage 30 Pro सीरीज में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल दूसरा कैमरा और 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।
 

ZTE Voyage 30


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ZTE Voyage 30 में 6.52 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और 91.3 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 

कीमत और उपलब्धता


कलर ऑप्शन की बात करें तो Voyage 30 Pro+ मॉडल 3 कलर में उपलब्ध है, Voyage 30 Pro सिर्फ 2 कलर में उपलब्ध है और बेस वेरिएंट 3 कलर में उपलब्ध है।
Advertisement

कीमत की बात की जाए तो Voyage 30 Pro+ के 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 2,198 Yuan यानी कि लगभग 25,712 रुपये है।

कीमत की बात की जाए तो Voyage 30 Pro और Voyage 30 Pro Express Edition के 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 1,698 yuan यानी कि लगभग 19,860 रुपये है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 1,998 yuan यानी कि लगभग 23,369 रुपये है।
Advertisement

कीमत की बात की जाए तो Voyage 30 के 4GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 1,399 yuan यानी कि लगभग 16,363 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 1,599 yuan यानी कि लगभग 18,702 रुपये है।
Advertisement

उपलब्धता की बात करें तो ZTE Voyage 30 Series रिजर्वेशन के लिए JD.com पर उपलब्ध है और 30 अप्रैल, 2022 से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ZTE Voyage 30 Pro, Voyage 30 Pro Express Edition

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  4. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  9. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.