ज़ेडटीई ब्लेड वी8 प्रो लॉन्च, इसमें हैं 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 5 जनवरी 2017 11:26 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई ब्लेड वी8 प्रो में 5.5 इंच का फुल-एचडी 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है
  • मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए दिया गया है 3 जीबी रैम
  • यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा
चीनी कंपनी ज़ेडटीई ने कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2017 में अपने ब्लेड वी8 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। ज़ेडटीई ब्लेड वी8 प्रो कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यह अमेरिकी मार्केट में पेश किया गया कंपनी की ब्लेड सीरीज का पहला हैंडसेट भी है। यह अभी प्री-ऑर्डर बुकिंग में 230 डॉलर में उपलब्ध है। इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

ज़ेडटीई ब्लेड वी8 प्रो की सबसे अहम खासियत दो रियर कैमरे हैं। फोन में आपको बैकपैनल पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। कैमरे से आप 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

ज़ेडटीई ब्लेड वी8 प्रो में 5.5 इंच का फुल-एचडी 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है और प्रोटेक्शन के लिए मौज़ूद कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3। स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए दिया गया है 3 जीबी रैम। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। बता दें कि इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि इसमें 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। यह डुअल एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ से लैस है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। इसके साथ एक फ्लैश भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3140 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 24 घंटे तक का टॉक टाइम और 552 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस और 3.5 एमएम हेडसेट जैक शामिल हैं। फोन का वज़न 185 ग्राम है और यह ब्लैक डायमंड कलर में मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3140 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.