जेडटीई ब्लेड डी2 बजट स्मार्टफोन में है 4000एमएएच की बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मार्च 2016 13:10 IST

पिछले महीने एमडब्ल्यूसी 2016 में जेडटीई ने दो मिड रेंज 'ब्लेड' हैंडसेट लॉन्च किये थे। कंपनी ने अब बजट ब्लेड डी2 बजट स्मार्टफोन को वियतनाम की वेबसाइट पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 81,00 रुपये (2,690,000 वियतनाम डॉन्ग) रखी है। फिलहाल यह फोन सिर्फ वियतनाम में ही उपलब्ध है। कंपनी द्वारा इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च करना अभी बाकी है।
Advertisement

लिस्टिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, जेडटीई ब्लेड डी2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 4000एमएएच की बैटरी है। इससे पहले हम जोलो ईरा 4के, हुवावे वाई6 प्रो, शाओमी रेडमी 3, जियोनी मैराथन एम5 मिनी में भी यही बैटरी देख चुके हैं। कंपनी का कहना है कि ब्लेड डी2 दूसरे स्मार्टफोन के लिए एक बैटरी चार्जर का काम भी कर सकता है।

यह स्मार्टफोन प्लास्टिक बॉडी से बना है। फोन में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6735पी प्रोसेसर है। ब्लेड डी2 में 1 जीबी रैम है। फोन में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे (64 जीबी तक) माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

ब्लेड डी2 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में 4जी एलटीई (भारतीय बैंड के साथ) वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 144x69.5x8 मिलीमीटर और वजन 155 ग्राम है।

जेडटीई ने पिछले महीने बार्सिलोना में आयोजित एमडब्ल्यूसी 2016 में ब्लेड वी7 और ब्लेड वी7 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च किये थे। इसके साथ ही कंपनी ने एंड्रॉयड-आधारित स्प्रो प्लस 'स्मार्ट प्रोजेक्टर' भी लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.