ZTE Blade A7 Prime और ZTE Blade 10 Prime लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

ZTE Blade A7 Prime, ZTE Blade 10 Prime: ज़ेडटीई ब्लेड ए7 प्राइम और ज़ेडटीई ब्लेड 10 प्राइम को यूएस में लॉन्च कर दिया गया है। जानें ZTE ब्रांड के इन हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 नवंबर 2019 17:07 IST

ZTE Blade A7 Prime और ZTE Blade 10 Prime लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

ZTE Blade A7 Prime, ZTE Blade 10 Prime: ज़ेडटीई ब्लेड ए7 प्राइम और ज़ेडटीई ब्लेड 10 प्राइम को यूएस में लॉन्च कर दिया गया है। Blade A7 Prime को हीलियो ए22 प्रोसेसर और Blade 10 Prime को हीलियो पी60 चिपसेट के साथ उतारा गया है। दोनों ही ZTE हैंडसेट Android 9 Pie पर चलते हैं और इनमें 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। आइए अब आपको ज़ेडटीई ब्लेड ए7 प्राइम और ज़ेडटीई ब्लेड 10 प्राइम की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

ZTE Blade A7 Prime, ZTE Blade 10 Prime price

ज़ेडटीई ब्लेड ए7 प्राइम के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99 डॉलर ( लगभग 7,000 रुपये) है। वहीं, ज़ेडटीई ब्लेड 10 प्राइम के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 179 डॉलर (लगभग 12,700 रुपये) है। ZTE Blade A7 Prime का सिंगल ग्रे कलर वेरिएंट तो वहीं ZTE Blade 10 Prime का केवल ब्लैक कलर वेरिएंट मिलेगा।
 

ZTE Blade 10 Prime specifications

ज़ेडटीई ब्लेड 10 प्राइम में वाटरड्रॉप-नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप और फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पिक्सल प्रति इंच है। फोन में हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। अब बात कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

ज़ेडटीई ब्लेड 10 प्राइम में जान फूंकने के लिए 3,200 एमएएच की बैटरी, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और फोन की लंबाई-चौड़ाई 158x75.2x8 मिलीमीटर है।
 

ZTE Blade A7 Prime specifications

ज़ेडटीई ब्लेड ए7 प्राइम में भी वाटरड्रॉप-नॉच है और फोन के निचले हिस्से में बॉर्डर मिलेगा। फोन के पिछले हिस्से में फ्लैश सपोर्ट के साथ सिंगल रियर कैमरा और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें 6.09 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसकी पिक्सल डेनसिटी 276 पिक्सल प्रति इंच है।
Advertisement
 

ZTE Blade A7 Prime में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.7x72.8x8.15 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.09 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  7. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  9. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.