ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस भारत में लॉन्च, इसमें है 5000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 3 फरवरी 2017 14:28 IST
ख़ास बातें
  • ब्लेड ए2 प्लस में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) का फुल-एचडी डिस्प्ले है
  • ल्टीटास्किंग को आसान के लिए बनाने के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम
  • 5000 एमएएच की बैटरी से आप दूसरे फोन को भी कर सकेंगे चार्ज
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ब्लेड ए2 प्लस लॉन्च किया है। ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस की कीमत 11,999 रुपये है और यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है जो रिवर्स चार्जिंग फ़ीचर से लैस है। मतलब कि यह हैंडसेट पावर बैंक का भी काम करेगा, यानी आप इससे दूसरे स्मार्टफोन की बैटरी को चार्ज कर सकेंगे।

ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) का फुल-एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग को आसान के लिए बनाने के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और आप चाहें 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट से लैस है, यानी आपको दूसरे सिम और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो ज़ेडटीई के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो जो डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरे के साथ एक फ्लैश भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिहाज से एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो फोन के पिछले हिस्से पर रियर कैमरे के नीचे मौज़ूद है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस की बैटरी 5000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में कंपनी ने 980 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम और 66 घंटे तक के टॉक टाइम का दावा किया है। डाइमेंशन 155×76.2×9.8 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.