ज़ेडटीई एक्सॉन 7 मैक्स फैबलेट लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2016 12:33 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 7 मैक्स की कीमत करीब 29,500 रुपये है
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 7 मैक्स में 6 इंच डिस्प्ले है
  • एक्सॉन 7 मैक्स को पावर देने का काम करेगी 4100 एमएएच की बैटरी
ज़ेडटीई ने चीन में अपनी एक्सॉन सीरीज़ में नया मिड रेंज फैबलेट एक्सॉन 7 मैक्स लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई एक्सॉन 7 मैक्स की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 29,600 रुपये) है और इसके साथ 3,500 रुपये का 3डी कंटेट मुफ्त मिलेगा। इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसकी बिक्री 2 नवंबर से शुरू होगी।

इससे पहले कंपनी ने ज़ेडटीई एक्सॉन 7 और एक्सॉन 7 मिनी लॉन्च किया गया था। ज़ेडटीई एक्सॉन 7 मैक्स में 6 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है। यह डिस्प्ले 3डी व्यूइंग सपोर्ट से लैस है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। इसमें 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो इस फोन में लेज़र ऑटोफोकस और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के शौकीनों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह फोन 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेडटीई की कस्टमाइज़्ड मीफेवर 4.0 यूआई दी गई है। एक्सॉन 7 मैक्स को पावर देने का काम करेगी 4100 एमएएच की बैटरी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। इस डिवाइस में डुअल हाई-फाई एके4962 ऑडियो चिप दी गई हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.