ज़ेडटीई का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन 26 मई को होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 मई 2016 13:46 IST
ज़ेडटीई का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन 26 मई को होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा। अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नाम एक्सॉन 7 होगा। कंपनी के नए स्मार्टफोन के नाम का खुलासा उस मीडिया इनवाइट से हुआ जिसे कंपनी ने 26 मई को चीन में होने वाले इवेंट के लिए भेजा है। इस इनवाइट पर साफ अक्षरों में एक्सॉन 7 नाम का जिक्र है। पहले उम्मीद की जा रही था कि ज़ेडटीई के नए स्मार्टफोन का नाम एक्सॉन 2 होगा।

चीन की वेबसाइट गिज्मोचाइना की खबर के अनुसार,  कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट में 'लिसनिंग टू दा हार्ट ऑफ पॉवर' लिखा हुआ है। फिलहाल कंपनी ने अगले स्मार्टफोन को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस बात की जानकारी भी नहीं मिली है कि ज़ेडटीई ने एक्सॉन स्मार्टफोन के अपग्रेड फोन का नाम एक्सॉन 7 क्यों रखा है।  
Advertisement

बता दें, कि हाल ही में कंपनी के सीईओ ने वीबो पर एक पोस्ट में इस फोन की टीजर तस्वीर जारी की थी। इस टीजर तस्वीर में फोन के निचले हिस्से की तुलना आईफोन 6 एस और हुवावे पी9 स्मार्टफोन से की गई थी।

इसके अलावा एक टीना लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ था। ज़ेडटीई एक्सॉन 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्नैपड्रैन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 5.5 क्यूएचडी ओलेड पैनल होगा। फोन में 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है। कैमरे की बात करें तो ज़ेडटीई के इस स्मार्टफोन के 20 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आने का दावा किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के 599 डॉलर के आसपास की कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।
  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.