ZTE Axon 50 लॉन्च हुआ 12GB रैम, 5000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें प्राइस

फोन में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले दिया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मई 2025 12:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट से लैस है।
  • ZTE Axon 50 में 64MP मेन कैमरा है।
  • फोन में IR ब्लास्टर फीचर भी दिया गया है।

ZTE Axon 50 फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: GizmoChina

ZTE Axon 50 फोन को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च किया है। यह सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल है। इससे पहले Axon 50 Ultra और Axon 50 Lite इस सीरीज में लॉन्च हो चुके हैं। ZTE Axon 50 इन दोनों के बीच का मॉडल है। फोन में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले दिया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है। फोन Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट से लैस है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी हैं। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर फीचर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।  
 

ZTE Axon 50 Price

ZTE Axon 50 की कीमत 1799 युआन (लगभग 21,500 रुपये) है। इस फोन को JD.com से खरीदा (via) जा सकता है। फोन सिंगल 12GB RAM + 512GB स्टोरेज कंफिग्रेशन में पेश किया गया है। 
Advertisement
 

ZTE Axon 50 Specifications

ZTE Axon 50 फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 2400×1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह TÜV लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है। 

प्रोसेसिंग के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना है और इसमें 3.19GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड दी गई है। इसके साथ में कंपनी ने 12 जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज की पेअरिंग की है। फोन MyOS 12 पर रन करता है जो कि ZTE की कस्टम स्किन है। 
Advertisement

ZTE Axon 50 में 64MP मेन कैमरा है जिसमें Sony IMX787 सेंसर लगा है। यह OIS को सपोर्ट करता है। दूसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर है। तीसरा सेंसर 50MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की बैटरी आती है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पूरे दिन चल सकती है। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर फीचर भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.