18GB वाली तगड़ी रैम और 1TB स्टोरेज के साथ ZTE Axon 30 Ultra Space Edition इस दिन होगा लॉन्च

ZTE ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टीज़र पोस्टर के जरिए ZTE Axon 30 Ultra Space Edition के आगमन की जानकारी दी है। पोस्टर के जरिए खुलासा हुआ है कि यह फोन चीन में 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 नवंबर 2021 16:34 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Axon 30 Ultra Space Edition की स्टोरेज 1TB होगी
  • 25 नवंबर को होगा लॉन्च ज़ेडटीई एक्सोन 30 अल्ट्रा स्पेस एडिशन
  • ZTE की फ्लैगशिप Axon 30 सीरीज़ चीन में लॉन्च की जा चुकी है
ZTE की फ्लैगशिप Axon 30 सीरीज़ चीन में लॉन्च की जा चुकी है। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज़ के तहत एक नया वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम ZTE Axon 30 Ultra Space Edition होगा। यह फोन 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि आगामी फोन रैम के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। जी हां, कंपनी ने खुद खुलासा किया है कि यह फोन 18GB तक की जबरदस्त रैम से लैस होगा। बता दें, ZTE Axon 30 सीरीज़ में अब-तक 16 जीबी तक की हाई रैम मौजूद थी।

ZTE ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टीज़र पोस्टर के जरिए ZTE Axon 30 Ultra Space Edition के आगमन की जानकारी दी है। पोस्टर के जरिए खुलासा हुआ है कि यह फोन चीन में 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर के जरिए यह भी जानकारी मिली है कि फोन में 18 जीबी तक की जबरदस्त रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज मौजूद होगी।
Advertisement

आपको बता दें, कंपनी ने ZTE Axon 30 सीरीज़ में 16 जीबी तक की रैम व 1 टीबी स्टोरेज प्रदान की थी। लेकिन आगामी फोन रैम के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहा है।

फोन की कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी लॉन्च के साथ सार्वजनिक की जाएगी।
Advertisement

उम्मीद की जा सकती है कि रैम और स्टोरेज के अलावा, फोन के बाकि स्पेसिफिकेशन Axon 30 Ultra के समान ही हों।
Advertisement
 

ZTE Axon 30 Ultra 5G Specifications

ZTE Axon 30 Ultra 5G MyOS 11 पर चलता है जो कि Android 11 पर आधारित है। इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस (1080x2400 पिक्सल) AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है जिसका एस्पेक्ट रेशो 20:9 और 144Hz का रिफ्रेश रेट है जो कि अपने आप से ही 120HZ, 90Hz और 60Hz पर अलग अलग एप्लीकेशन्स के हिसाब से एडजस्ट हो जाता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC से लैस है। जिसके साथ ही 16GB की LPDDR5 RAM और 1TB की UFS 3.1 स्टोरेज है। ZTE Axon 30 Ultra 5G के पास क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 64 मेगापिक्सल के तीन सेंसर हैं। चौथे कैमरा में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसमें एक पैरीस्कोप लेंस लगा है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है।

ZTE Axon 30 Ultra 5G में 4,600mAh की बैटरी है और 66W का Qualcomm QuickCharge 4.0+ का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.