ज़ियॉक्स एस्ट्रा फोर्स 4जी लॉन्च, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 17:36 IST
ज़ियॉक्स मोबाइल ने एस्ट्रा सीरीज़ में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन फोर्स 4जी लॉन्च कर दिया है। ज़ियॉक्स एस्ट्रा फोर्स 4जी की कीमत 6,053 रुपये है। एस्ट्रा फोर्स 4जी स्मार्टफोन ऑनलाइन और रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन लाइट गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।

ज़ियॉक्स एस्ट्रा फोर्स 4जी में 5 इंच का चमकदार डिस्प्ले है जो ड्रैगनट्रैल ग्लास के साथ आता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इस फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, एस्ट्रा फोर्स 4जी में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और वीओएलटीई/वीआईएलटीई सपोर्ट करता है।
 
एस्ट्रा फोर्स 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है जिसके 10 घंटे से भी ज़्यादा समय तक बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीएस सपोर्ट, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, लाइट सेंसर भी हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए एसओएस बटन भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ziox, zioix mobile, ziox smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  2. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  3. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  4. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  5. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  6. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  7. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  8. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  9. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  10. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.