5.5 इंच डिस्प्ले वाला यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन मिल रहा है 3,799 रुपये में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2016 15:42 IST
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेन मोबाइल्स ने बेहद ही किफायती 3जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन सिनेमैक्स 2+ लॉन्च किया है। ज़ेन सिनेमैक्स 2+ की कीमत 4,299 रुपये है। हालांकि, यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट शॉपक्लूज़ पर 3,799 रुपये में बिक रहा है।

ज़ेन सिनेमैक्स 2+ में 5.5 इंच का 800x480 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला आईपीएसी कर्व्ड डिस्प्ले है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। जानकारी दी गई है कि इसमें से सिर्फ 5 जीबी यूज़र के लिए उपलब्ध होगा। ऐसे में माइक्रोएसडी कार्ड की ज़रूरत पड़ेगी और आप 32 जीबी तक का कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

ज़ेन मोबाइल के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 3.2 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 2900 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 7 घंटे तक के टॉक टाइम और 200 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। यह एक 3जी फोन है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, यूएसबी और ब्लूटूथ शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zen Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  3. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  4. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  5. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.