यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जून 2016 11:00 IST
माइक्रोमैक्स के सहायक ब्रांड यू टेलीवेंचर्स ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन यूनिकॉर्न लॉन्च कर दिया है। मेटल बॉडी वाले यू यूनिकॉर्न की कीमत पहले एक महीने के लिए 12,999 रुपये होगी। एक महीने के बाद हैंडसेट 13,499 रुपये में उपलब्ध होगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। हैंडसेट की पहली फ्लैश सेल 7 जून को आयोजित होगी।

यह स्मार्टफोन रश सिल्वर, ग्रेफाइट और रश गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। रश गोल्ड कलर वेरिएंट को शुरुआती सेल में सीमित संख्या में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है।
Advertisement

इस कीमत में यू यूनिकॉर्न की भिड़ंत मोटो जी4 प्लस से होगी जिसका दाम 13,499 रुपये से शुरू होता है। इतने पैसे खर्चकर आपको मोटो जी4 प्लस का 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है।

यू यूनिकॉर्न को कंपनी सॉफ्टवेयर और सर्विसेज पर ध्यान केंद्रित करके प्रमोट कर रही है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसे 'एंड्रॉयड फॉर स्टेरॉयड्स' का नाम दिया गया है। इसमें कुछ बदलाव भी होंगे, जैसे कि यह वर्टिकल ऐप ड्रॉअर के साथ आएगा और इसमें पढ़ने व बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए मोनोक्रोम मोड दिया गया है। कंपनी ने भरोसा दिया है कि हैंडसेट लॉन्च होने के एक महीने के अंदर एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर अपग्रेड दिया जाएगा। अराउंड यू सर्विसेज प्लेटफॉर्म को भी अपग्रेड किए जाने की जानकारी मिली है।
Advertisement
 

डुअल-सिम (नैनो-सिम, हाइब्रिड) यू यूनिकॉर्न में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट से लैस है और साथ में मौजूद है 4 जीबी रैम।
Advertisement

यूनिकॉर्न में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे यूज़र हाइब्रिड डुअल-सिम माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ा पाएंगे। इसमें मौजूद है 4000 एमएएच की बैटरी, जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  4. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  3. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  4. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  5. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  6. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  7. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  8. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  9. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  10. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.