जोलो ईरा 4जी बजट फोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2016 17:53 IST
मोबाइल कंपनी जोलो ने हाल ही में अपना स्मार्टफोन ईरा 4के लॉन्च किया था। ईरा 4के के बाद बुधवार को जोलो ने ईरा का नया मॉडल ईरा 4जी पेश किया है। ईरा 4जी में दोनों सिम कार्ड स्लॉट में 4जी सपोर्ट मोजूद है। कंपनी ने ईरा 4जी की कीमत 4,777 रुपए रखी है। यह स्मार्टफोन 26 फरवरी से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर फ्लैश सेल में मिलेगा। कंपनी ने बताया कि  जोलो ईरा 4जी के के लिए बुधवार से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

जोलो ने खुलासा किया कि कंपनी अब तक स्नैपडील के जरिये ईरा स्मार्टफोन रेंज की 150,000 यूनिट बेच चुकी है। जोलो ईरा 4जी का दूसरा सबसे खास फीचर इसका मल्टीलिंगुअल सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन रीजनल लैंग्वेज असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलगू भाषा को भी सपोर्ट करेगा। ईरा 4जी एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। कंपनी की गारंटी है कि हैंडसेट में भविष्य में एंड्रॉयड 6.0  मार्शमैलो भी उपलब्ध होगा।

इस कीमत के साथ जोलो ईरा 4जी की कड़ी टक्कर 4,599 रुपए वाले इंटेक्स के एक्वा विंग और 4,666 रुपए वाले स्वाइप एलीट 2 से होगी।

जोलो ईरा 4जी में  (720x1280पिक्सल्स)रिजॉल्यूशन वाली पांच इंच कीआईपीएस डिस्प्ले दी गई है। ईरा 4 जी में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मौजूद है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में एक जीबी का रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ (32 जीबी तक) बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 2500 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

4जी के अलावा कनेक्टिविटी के लिए जोलो ईरा 4जी में जीपीआरएस/एज, 3जी, हॉटस्पॉट के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, यूएसबी-ओटीजी औक जीपीएस/ए-जीपीएस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.