ज़ोलो ईरा 2एक्स में है फिंगरप्रिंट सेंसर, कीमत 6,666 रुपये से शुरू

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 5 जनवरी 2017 16:54 IST
ख़ास बातें
  • रैम के आधार पर इस फोन के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं
  • 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 7,499 रुपये में मिलेगा
  • स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
ज़ोलो ब्रांड ने अपने ईरा 2एक्स स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। ज़ोलो ईरा 2एक्स की कीमत 6,666 रुपये से शुरू होती है और यह 9 जनवरी से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इस फोन के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। 6,666 रुपये वाले वेरिएंट में 2 जीबी रैम है। और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 7,499 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के साथ मिलेगा।

इस फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर को अलग-अलग काम के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। सेंसर से यूज़र हैंडसेट अनलॉक करने के अलावा सेल्फी ले पाएंगे। इससे किसी भी ऐप को लॉक करना संभव होगा और एक टैप से फोन कॉल को रिसीव भी किया जा सकेगा।

ज़ोलो ईरा 2एक्स में 5 इंच का एचडी ऑनसेल आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720एमपी1 इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। ज़ोलो का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एफ/2.0 अपर्चर और कई अन्य स्मार्ट फ़ीचर से लैस है। इसकी बैटरी  2500 एमएएच की है। इसके बारे में 15 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.