ज़ोलो ब्लैक 1एक्स 4जी फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2015 19:01 IST
देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ोलो ने अपना नया हैंडसेट ज़ोलो ब्लैक 1एक्स लॉन्च किया है। फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये है। हैंडसेट ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर 6 नवंबर से मिलेगा। इच्छुक खदीददारों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

ज़ोलो ब्लैक 1एक्स, कंपनी के प्रीमियम ब्लैक सीरीज़ का दूसरा हैंडसेट है। पहले स्मार्टफोन ज़ोलो ब्लैक को इसी साल जुलाई महीने में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ब्लैक 1एक्स में भी पिछले हैंडसेट की तरह बैककवर ग्लास का है। इसके अलावा हैंडसेट के टॉप और निचले हिस्से पर लेदर फिनिश दिया गया है।

ज़ोलो ब्लैक 1एक्स में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसके ऊपर ड्रैगनट्रेल ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट मीडियाटेक एमटी6753 ऑक्टा-कोर चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए 450 मेगाहर्ट्ज़ माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। 3 जीबी के रैम से लैस इस हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

(पढ़ें: ज़ोलो ब्लैक 1एक्स बनाम ज़ोलो ब्लैक)

इस हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2400 एमएएच की बैटरी। इस डुअल-सिम डिवाइस में 4जी, 3जी, एचएसपीए+, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा जिसके ऊपर हाइव एटलस यूआई का इस्तेमाल किया गया है। यह डिवाइस ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  7. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  8. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.