ज़ोलो ब्लैक 1एक्स स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2016 16:53 IST
ज़ोलो ने सोमवार को अपने ब्लैक 1एक्स स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया। यह हैंडसेट 1,000 रुपये सस्ता होकर 8,999 रुपये में मिलेगा। पहले की तरह यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेगा।

याद दिला दें कि ज़ोलो ब्लैक 1एक्स को नवंबर महीने में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ज़ोलो ब्लैक 1एक्स कंपनी के प्रीमियम ब्लैक लाइनअप का दूसरा हैंडसेट है। इससे पहले ज़ोलो ब्लैक को पिछले साल जुलाई महीने में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ब्लैक 1एक्स में भी पिछले हैंडसेट की तरह बैककवर ग्लास का है। इसके अलावा हैंडसेट के टॉप और निचले हिस्से पर लेदर फिनिश दिया गया है।

ज़ोलो ब्लैक 1एक्स में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसके ऊपर ड्रैगनट्रेल ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट मीडियाटेक एमटी6753 ऑक्टा-कोर चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए 450 मेगाहर्ट्ज़ माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। 3 जीबी के रैम से लैस इस हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

(पढ़ें: ज़ोलो ब्लैक 1एक्स बनाम ज़ोलो ब्लैक)

इस हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करती है 2400 एमएएच की बैटरी। इस डुअल-सिम डिवाइस में 4जी, 3जी, एचएसपीए+, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर हाइव एटलस यूआई का इस्तेमाल किया गया है। यह डिवाइस ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.