Redmi Note 8 Pro की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम

Redmi Note 8 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 1,000 रुपये कम कर दिया गया है। रेडमी नोट 8 प्रो का 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल को अभी भी क्रमश: 15,999 रुपये और 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 19 फरवरी 2020 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 8 Pro की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है
  • कटौती के बाद फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये हो गई है
  • रेडमी नोट 8 प्रो नई कीमत के साथ Mi.com और Amazon पर उपलब्ध है

Redmi Note 8 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है

Redmi Note 8 Pro की भारत में कीमत में कटौती की गई है। हाल ही में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते शाओमी ने रेडमी नोट 8 के बेस वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी की थी, लेकिन अब कंपनी ने इसके विपरीत रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत को घटा दिया है। रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत में यह कटौती केवल बेस वेरिएंट के लिए की गई है। इस वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।
 

Redmi Note 8 Pro Price in India (revised)

नई कीमत के साथ फोन को Mi.com पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi Note 8 Pro को अब 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन की पुरानी कीमत से 1,000 रुपये कम है। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल को अभी भी क्रमश: 15,999 रुपये और 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Redmi Note 8 Pro की नई कीमत अब Mi.com के साथ-साथ अमेज़न इंडिया पर भी दिखाई दे रही है।

(पढ़े: Redmi Note 8 की कीमत बढ़ी, कोरोना वायरस है वजह)

रेडमी नोट 8 प्रो को पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया था। सेल में मिलने वाली कम कीमत को हटा दिया जाए तो यह रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत में पहली आधिकारिक कटौती है। हालांकि फिलहाल इस बारे में किसी प्रकार का स्पष्टिकरण नहीं दिया गया है कि यह कटौती स्थायी है या अस्थायी है।
Advertisement

 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो को एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन अब Xiaomi इसे MIUI 11 पर अपडेट कर दिया गया है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है।

साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
Advertisement

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Not 8 Pro, Xiaomi Redmi Note 8 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.