Xiaomi 13 Ultra, Pad 6, Pad 6 Pro और Mix Fold 3 में होगा USB 3.2 फीचर!

इस बात का जिक्र नहीं किया है कि USB 3.2 की किस जेनरेशन का इस्तेमाल कंपनी करने वाली है। इसमें Gen 1, Gen 2 या Gen 2 2×2 वर्जन शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2023 17:40 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग प्रोडक्ट्स में कंपनी USB 3.2 का इस्तेमाल करने जा रही है।
  • Xiaomi 13 सीरीज के लॉन्च का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है।
  • सीरीज के साथ कंपनी Leica ट्यून्ड कैमरा सेटअप प्रदान करने जा रही है।

Xiaomi 13 सीरीज के साथ कंपनी खास फीचर की शुरुआत अपने स्मार्टफोन्स में करने जा रही है।

Photo Credit: Twitter/@Sudhanshu1414

Xiaomi के अपकमिंग प्रोडक्ट्स के लिए खास अपडेट सामने आया है। हाल ही में कंपनी ने Xiaomi 13 सीरीज को पेश किया है। लेकिन इसमें शामिल किए गए Xiaomi 13 Pro में पुरानी टेक्नोलॉजी पर आधारित USB 2.0 से अपग्रेड नहीं किया गया, जिसके लिए कंपनी को डाउन रेट किया गया है। अब खबर है कि इस बात को ध्यान में रखते हुए चाइनीज स्मार्टफोन मेकर अपने अपकमिंग डिवाइसेज में USB 3.2 का इस्तेमाल करने जा रही है। ये प्रोडक्ट्स कौन से होंगे, और इनमें क्या बदलाव कंपनी करने जा रही है, इससे जुड़ा अपडेट हम आपको यहां बताते हैं। 

Xiaomi के प्रोडक्ट्स को वैल्यू फॉर मनी कहा जाता है। जिसके लिए कंपनी कम कीमत में बेहतर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स पेश करती है। लेकिन हाल ही में सामने आए Xiaomi 13 Pro में कंपनी ने पुरानी टेक्नोलॉजी पर आधारित USB 2.0 का इस्तेमाल किया बताया गया है जो यूजर्स को रास नहीं आ रहा है। अब खबर है कि कंपनी अपने अपकमिंग प्रोडक्ट्स Xiaomi 13 Ultra, Xiaomi Pad 6, Xiaomi Pad 6 Pro, और Xiaomi Mix Fold 3 में USB 3.2 का इस्तेमाल करने जा रही है। टिप्स्टर Digital Chat Station की ओर से इसका खुलासा किया गया है। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर इससे संबंधित एक पोस्ट भी टिप्स्टर ने शेयर किया है। 

हालांकि Xiaomi की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। टिप्स्टर ने कहा है कि USB 3.2 के अलावा कंपनी अपने इन कथित प्रोडक्ट्स में USB PD का इस्तेमाल भी करने वाली है। आपको बता दें कि USB 3.2 डेटा ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लेटेस्ट टेक्नोलॉजी में से एक मानी जाती है। Samsung जैसी ब्रैंड अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल 2020 से ही करती आ रही है। इसके अलावा Vivo ने भी पिछले साल से इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। ऐसे में फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स में शाओमी का पीछे रह जाना यूजर्स को खलता है। इसी वजह से कंपनी ने अपकमिंग प्रोडक्ट्स में इस टेक्नोलॉजी को शामिल करने का फैसला किया है, ऐसा माना जा रहा है। 
हालांकि पोस्ट में टिप्स्टर ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि USB 3.2 की किस जेनरेशन का इस्तेमाल कंपनी करने वाली है। इसमें Gen 1, Gen 2 या Gen 2 2×2 वर्जन शामिल हैं। Xiaomi 13 सीरीज के साथ कंपनी खास फीचर की शुरुआत अपने स्मार्टफोन्स में करने जा रही है। इस सीरीज के साथ कंपनी Leica ट्यून्ड कैमरा सेटअप प्रदान करने जा रही है। लीका के साथ कंपनी ने लम्बे समय के लिए भागीदारी की है। इससे पहले Xiaomi 12S Ultra के लिए दोनों कंपनियों ने साथ काम किया था। पिछले साल कंपनी के लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स में से Xiaomi 12S Ultra ही ऐसा फोन था जिसमें लीका ब्रैंडेड कैमरा दिया गया था। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi 13 Pro

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  4. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  5. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  6. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  7. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  8. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  9. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  10. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.