Redmi Note 9 Pro Max की सेल आज फिर, यहां से खरीदें

Redmi Note 9 Pro Max एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जून 2020 09:04 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में है 64 मेगापिक्सल कैमरा
  • स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर व 8 जीबी तक रैम से लैस है यह Redmi फोन
Redmi Note 9 Pro Max आज फिर सेल के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि Xiaomi का यह स्मार्टफोन तीन रंग में मिलता है। इच्छुक ग्राहक हैंडसेट को अमेज़न इंडिया और शाओमी इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। याद रहे कि रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को भारत में मार्च महीने में Redmi Note 9 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। फोन 5,020 एमएएच की बैटरी, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम है। इसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर और चार रियर कैमरे दिए गए हैं।
 

Redmi Note 9 Pro Max price in India, offers

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 16,499 रुपये है, जबकि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 17,999 रुपये में बेचा जाता है। Redmi Note 9 Pro Max का प्रीमियम वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 19,999 रुपये है। यह ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। Mi.com और Amazon.in से इस स्मार्टफोन को खरीदा जा सकता है।
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।


Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  2. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  3. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  5. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  8. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.