Redmi K20 Pro Exclusive Edition में होगा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज

Redmi K20 Pro Exclusive Edition: Xiaomi ने वीबो पर ऐलान किया कि दुनिया भर में 30 लाख से ज़्यादा रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो हैंडसेट बिक चुके हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 सितंबर 2019 17:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro Exclusive Edition स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होगा
  • रेडमी के20 प्रो एक्सक्लूसिव एडिशन इस सीरीज का सबसे महंगा फोन होगा
  • रेडमी के20 प्रो को भारत में भी किया जा चुका है लॉन्च

Redmi K20 Pro Exclusive Edition की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ

Redmi K20 Pro Exclusive Edition को 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि रेडमी ब्रांड के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज होगी। पहले ही जानकारी दी गई थी कि यह एक्सक्लूसिव एडिशन वेरिएंट स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होगा। अब रैम और स्टोरेज के बारे में भी जानकारी मिल गई है। इसके अलावा Xiaomi ने ऐलान किया है कि लॉन्च के बाद से 30 लाख से ज़्यादा रेडमी के20 सीरीज़ हैंडसेट बिक चुके हैं जो रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो की सफलता का सूचक हैं।

Xiaomi ने वीबो पर ऐलान किया कि दुनिया भर में 30 लाख से ज़्यादा रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो हैंडसेट बिक चुके हैं। कंपनी ने जुलाई में ही ऐलान किया था कि वह रेडमी के20 सीरीज़ के 10 लाख स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है।
Advertisement
 

Redmi K20 Pro Exclusive Edition स्पेसिफिकेशन

अब बात Redmi K20 Pro Exclusive Edition की। यह रेडमी के20 प्रो से भी पावरफुल होगा। वीबो पर ज़ारी किए गए लेटेस्ट टीज़र में बताया गया है कि फोन में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज होगी। रेडमी के20 प्रो का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। चीनी मार्केट में इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,200 रुपये) है। यानी रेडमी के20 प्रो एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत इससे भी ज़्यादा होना तय है।

रेडमी के20 प्रो की तुलना में सबसे बड़ा अपग्रेड हार्डवेयर ही है। स्नैपड्रैगन 855 प्लस की क्लॉक स्पीड थोड़ी ज़्यादा है और जीपीयू की परफॉर्मेंस में 15 प्रतिशत का बूस्ट है।
Advertisement

अगर रेडमी के20 प्रो एक्सक्लूसिव एडिशन के बाकी स्पेसिफिकेशन Redmi K20 Pro वाले ही हैं तो यह 6.39 इंच के एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.