Redmi Note 10 सीरीज़ भारत में 10 मार्च को होगी लॉन्च : रिपोर्ट

रेडमी नोट 10 सीरीज़ तो लेकर यह भी अटकलें हैं कि इसमें MIUI 12 और कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई दिया जा सकेगा। रेडमी नोट 10 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 5,050 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जबकि रेडमी नोट 10 4जी में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 फरवरी 2021 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 सीरीज़ की लॉन्च तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है
  • Xiaomi इन नए स्मार्टफोन में ला सकता है 4जी व 5जी मॉडल्स
  • रेडमी नोट 10 सीरीज़ कई सर्टिफिकेशन साइट पर हो चुका है लिस्ट

Redmi Note 10 Pro फोन 5,050 एमएएच की बैटरी से हो सकता है लैस

Redmi Note 10 सीरीज़ भारत में 10 मार्च को लॉन्च हो सकती है, जिसकी जानकारी लीक हुई Amazon लिस्टिंग से सामने आई है। आपको बता दें, हाल ही में Xiaomi ने घोषणा की थी कि रेडमी नोट 10 सीरीज़ मार्च में लॉन्च होगी। चीनी टेक कंपनी ने हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। रेडमी नोट 10 सीरीज़ को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं कि रेगुलर Redmi Note 10 के साथ इसमें Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन भी शामिल होगा। इसमें कुछ और मॉडल्स भी शामिल हो सकते हैं, जैसे कि Redmi Note 10S और Redmi Note 10 Pro Max।

GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन एक तस्वीर सामने आई है जिसके जरिए कथित रूप से खुलासा होता है कि 10 मार्च को Redmi Note 10 सीरीज़ भारत में लॉन्च की जा सकती है। कहा गया है कि यह तस्वीर Amazon पेज पर दिखी है। इस तस्वीर में Redmi Note 10 4G, Redmi Note 10 5G, Redmi Note 10 Pro 4G और Redmi Note 10 Pro 5G की लॉन्च तारीख का खुलासा हुआ है।

हालांकि, Gadgets 360 ने इस अमेज़न लिस्टिंग की जांच स्वतंत्र रूप से नहीं की है। इसके अलावा, Xiaomi ने भी रेडमी नोट 10 सीरीज़ की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में इस खबर को अफवाह मात्र समझना सुरक्षित होगा।

रेडमी नोट 10 सीरीज़ तो लेकर यह भी अटकलें हैं कि इसमें MIUI 12 और कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई दिया जा सकेगा। रेडमी नोट 10 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 5,050 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जबकि रेडमी नोट 10 4जी में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

दोनों ही Redmi फोन कथित रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) और यूएस फैडरल कम्यूनिकेशन कमिशन (FCC) पर लिस्ट हो चुके हैं। कुछ अन्य आगामी मॉडल्स भी कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.