Redmi 9 Prime को भारत में मिला MIUI 12 अपडेट, इन सुधारों से है लैस

शाओमी का कहना है कि रेडमी 9 प्राइम यूनिट्स को फेज मैनर में अपडेट प्राप्त होगा, तो ऐसा संभव नहीं है कि सभी यूज़र्स तक यह अपडेट तुरंत पहुंच जाए।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 जनवरी 2021 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Prime के अपडेट का वर्ज़न नंबर MIUI 12.0.1.0.QJCINXM है
  • रेडमी 9 प्राइम अपडेट का साइज़ 608 एमबी है
  • Control Center में सुधार लेकर आया है अपडेट
Redmi 9 Prime स्मार्टफोन को भारत में MIUI 12 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जिसकी पुष्टि Xiaomi द्वारा की गई है। कुछ यूज़र्स ने भी ट्विटर के माध्यम से लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने की जानकारी दी है। यूज़र्स द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट्स में देखा जा सकता है कि नया अपडेट कंट्रोल सेंटर में सुधार के साथ-साथ लैंडस्केप मोड में फिक्स लेकर आया है। रेडमी 9 प्राइम के लेटेस्ट अपडेट का वर्ज़न नंबर MIUI 12.0.1.0.QJCINXM है। वहीं, इस अपेडट का साइज़ 608 एमबी के साथ लिस्ट है। रेडमी 9 प्राइम यूज़र्स को सुझाव दिया गया है कि वह अच्छे वाई-फाई नेटवर्क में इस अपडेट को इंस्टॉल करें। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनका डिवाइस फुल चार्ज हो।

Xiaomi ने Gadgets 360 को पुष्टि की है कि Redmi 9 Prime यूज़र्स को भारत में MIUI 12 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, यह अपडेट फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है। कुछ यूज़र्स ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि उन्हें यह लेटेस्ट अपडेट उनके डिवाइस में मिलना शुरू हो गया है। लेटेस्ट MIUI 12 अपडेट साइज़ में 608 एमबी का है और इसका वर्ज़न नंबर MIUI 12.0.1.0.QJCINXM है। योग्य उम्मीदवारों को यदि अपडेट का नोटिफिकेशन अब-तक नहीं मिला है, तो वह अपने फोन के सेटिंग्स में जाकर कर इसकी उपलब्धता की जांच कर सकते हैं।

रेडमी 9 प्राइम MIUI 12 अपडेट के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, यह अपडेट दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है। यह नया MIUI 12 अपडेट कंट्रोल सेंटर में सुधार लेकर आया है। इसके अलावा शाओमी ने कंट्रोल सेंटर लेआउट को लैंडस्केप मोड में भी ऑप्टिमाइज़ किया है और एक समस्या को फिक्स किया है, जिसमें कंट्रोल सेंटर को लैंडस्केप मोड में सही तरीके से डिस्प्ले नहीं हो रहा था।

शाओमी का कहना है कि रेडमी 9 प्राइम यूनिट्स को फेज मैनर में अपडेट प्राप्त होगा, तो ऐसा संभव नहीं है कि सभी यूज़र्स तक यह अपडेट तुरंत पहुंच जाए। कंपनी जैसे ही यह सुनिश्चित कर लेगी कि इस अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैसे ही इसे बड़ी संख्या में रोलआउट कर दिया जाएगा।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9 Prime, Redmi 9 Prime Update, Xiaomi, MIUI 12
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.