Xiaomi Smart Band 8 Pro आया SIRIM सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ

Xiaomi Smart Band 8 Pro में स्लीक रेकटेंगुलर डिजाइन के साथ AMOLED डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Band 8 Pro में 1.74 इंच AMOLED डिस्प्ले है।
  • Xiaomi Smart Band 8 Pro में 297mAh की बैटरी दी गई है।
  • Xiaomi Smart Band 8 Pro एथलीट्स और फिटनेस लवर्स के लिए बेस्ट साथी है।

Xiaomi Smart Band 8 Pro में 1.74 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अगस्त में चीन में Xiaomi Smart Band 8 Pro लॉन्च किया था। अब ऐसी उम्मीद है कि यह स्मार्ट बैंड दुनिया भर के अन्य बाजारों में भी दस्तक देगा। ग्लोबल मार्केट में आने से पहले स्मार्ट बैंड 8 प्रो अब SIRIM डाटाबेस पर नजर आया है। यहां हम आपको Xiaomi Smart Band 8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

हाल ही में शाओमी स्मार्ट बैंड 8 प्रो को SIRIM सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर "M2333B1" के साथ देखा गया है। सर्टिफिकेशन में स्पेसिफिकेशंस की जानकारी के बिना मलेशिया में लॉन्च होने का सुझाव मिलता है।


Advertisement
Xiaomi Smart Band 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi Smart Band 8 Pro में स्लीक रेकटेंगुलर डिजाइन के साथ AMOLED डिस्प्ले है। यह एक फीचर्स लोडेड फिटनेस ट्रैकर है, जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसेस और महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग समेत हेल्थ और फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं। यह डिवाइस स्ट्रेस मॉनिटरिंग और ब्रीद ट्रैनिंग भी प्रदान करता है। स्ट्रेस के लेवल को मैनेज करने और रेसपिरेटरी हेल्थ में सुधार प्रदान करता है।  इसके अलावा फिटनेस बैंड 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करता है, जिसमें स्मार्ट रनिंग मोड और रनिंग लेसन शामिल हैं। यह सभी लेवल के एथलीट्स और फिटनेस लवर्स के लिए बेस्ट साथी है।

Xiaomi Smart Band 8 Pro में Xiaomi स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए अपनी बिल्ट इन GNSS चिप, वॉयस एसिस्टेंट और Miaoxiang सेंटर  दिया गया है। इसमें कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, टॉर्च, वैदर अपडेट और नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इसमें 297mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चल सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.