Xiaomi Mi 10 भारत में लॉन्च होगा 31 मार्च को, प्री-ऑर्डर ऑफर्स का खुलासा

Xiaomi ने पहले भी कई बार इशारा दिया है कि यह शाओमी के अन्य फोन की तरह किफायती नहीं होगा। बुधवार को मनु कुमार जैन ने ट्वीट में दोहराया था कि फोन की कीमत में बड़ा बदलाव होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मार्च 2020 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 में है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आएगा शाओमी मी 10
  • Mi 10 Pro भी हो सकता है लॉन्च

108 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है Xiaomi Mi 10

Mi 10 को भारत में लॉन्च किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। शाओमी की Mi सीरीज़ का फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में 31 मार्च को उतारा जाएगा। इसका ऐलान Xiaomi ने सोशल मीडिया चैनल के ज़रिए किया। कंपनी ने ऑनलाइन इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजे हैं। कंपनी ने बताया है कि इवेंट को उसके सोशल मीडिया चैनल और कंपनी की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro बीते महीने चीन में लॉन्च हुए थे। इन्हें ग्लोबल मार्कट में 27 मार्च को उतारा जाना है। फिलहाल, साफ नहीं है कि भारतीय मार्केट में सिर्फ मी 10 आएगा या मी 10 प्रो को भी लाया जाएगा। लेटेस्ट टीज़र्स से प्रतीत होता है कि सिर्फ मी 10 ही भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

Mi India के ट्विटर अकाउंट से मी 10 को भारत में लॉन्च किए जाने की तारीख का खुलासा किया गया। ट्वीट सार्वजिक होने के कुछ देर बाद ही Xiaomi ने मीडिया को इनवाइट भेजा कि उसका ऑनलाइन इवेंट 31 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होगा। इसके अलावा फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए एक अलग माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया गया है। बता दें कि कंपनी नए फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 31 मार्च को शाम 3 बजे से लेना शुरू कर देगी।
Advertisement

31 मार्च से लेकर 7 अप्रैल के बीच शाओमी मी 10 की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह खुलासा माइक्रोसाइट से हुआ है। इसी तरह से एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड के साथ 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Xiaomi ने पहले भी कई बार इशारा दिया है कि यह शाओमी के अन्य फोन की तरह किफायती नहीं होगा। बुधवार को मनु कुमार जैन ने ट्वीट में दोहराया था कि फोन की कीमत में बड़ा बदलाव होगा। वजह है डायरेक्ट इम्पोर्ट, बढ़ी हुई जीएसटी और रुपये का कमज़ोर होना। जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में मोबाइल फोन पर जीएसटी दर 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दी थी। यह दर 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी।
Advertisement

याद रहे कि Mi 10 और Mi 10 Pro पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए थे। मी 10 की शुरुआती कीमत CNY 3,999 (लगभग 42,300 रुपये) है। वहीं, मी 10 प्रो की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (लगभग 53,000 रुपये) है।
Advertisement
 

Mi 10, Mi 10 Pro specifications

मी 10 और मी 10 प्रो के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करते हैं। फोन में 6.67-इंच के फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिए गए हैं, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आते हैं। इनमें ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है।

मी 10 में 4,780 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, मी 10 प्रो में 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है। यह 50W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  2. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  9. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.