Xiaomi Poco F1, Xiaomi Redmi Note 5 Pro और Xiaomi Redmi Y2 सहित शाओमी के कई स्मार्टफोन पर छूट

Xiaomi India अपने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन को छूट और ऑफर के साथ बेच रही है। शाओमी के हैंडसेट सस्ते में Amazon, Flipkart और कंपनी की अपने ऑनलाइन स्टोर mi.com पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2018 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Poco F1 पर ही 5,000 रुपये तक की छूट
  • Redmi Note 5 Pro को भी 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है
  • Xiaomi Redmi Y2 के दोनों ही वेरिएंट भी सस्ते में उपलब्ध हैं
Xiaomi India अपने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन को छूट और ऑफर के साथ बेच रही है। शाओमी के हैंडसेट सस्ते में Amazon, Flipkart और कंपनी की अपने ऑनलाइन स्टोर mi.com पर उपलब्ध हैं। बता दें कि यह सेल 8 दिसंबर तक चलेगी। ये ऑफर Flipkart के बिग बिलियन शॉपिंग डेज़ सेल और अमेज़न की 'आई लव मी' सेल का हिस्सा होंगे। इन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सेल 8 दिसंबर तक चलेगी। वहीं, Xiaomi ने अपनी वेबसाइट पर भी इन फोन को सस्ते में उपलब्ध कराया है।
 

Xiaomi की सेल के ऑफर

Xiaomi Poco F1 हैंडसेट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर 5,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। Poco F1 के सभी वेरिएंट को सस्ते में बेचा जा रहा है। इस हैंडसेट का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में उपलब्ध है। शाओमी पोको एफ1 का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 25,999 रुपये में बिक रहा है। Flipkart पर इस हैंडसेट को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

अमेज़न इंडिया की सेल में Xiaomi Redmi 6A सस्ते में उपलब्ध है। यही ऑफर शाओमी की वेबसाइट पर भी है। इस फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज को 6,999 रुपये में। Amazon पर इस फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। Redmi 6A के अलावा Xiaomi Redmi Y2 के दोनों ही वेरिएंट दोनों ही वेबसाइट पर 1,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध हैं। आप चाहें तो Xiaomi Mi A2 के 4 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज को 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। शाओमी के इस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

इसके अतिरिक्त लोकप्रिय Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को भी 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है। Flipkart और Mi.com पर इस फोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi India, Poco f1, Mi A2, Redmi 6A

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  5. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.