महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह

बीते कुछ महीनों में स्मार्टफोन्स की कीमतें कई हजार रुपये तक बढ़ चुकी हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 17:52 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन कंपनी अपने मोबाइल के दाम बढ़ाने पर मजबूर
  • DRAM की किल्लत के चलते बढ़ रही हैं कीमतें
  • 2030 तक राहत नहीं मिलने की बात आई सामने

Xiaomi ने स्मार्टफोन महंगे होने का असली कारण बताया है।

Photo Credit: Xiaomi

बीते कुछ महीनों में स्मार्टफोन्स की कीमतें कई हजार रुपये तक बढ़ चुकी हैं। छोटी-बड़ी सभी कंपनियों के स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। चाहे नया लॉन्च हो या पुराना मॉडल, फ्लैगशिप हो या मिडरेंज या लो-बजट फोन, मोबाइल के दामों में काफी बढ़ोत्तरी हो चुकी है। Xiaomi ने स्मार्टफोन महंगे होने का असली कारण बताया है। कंपनी ने खुलासा किया है कि कैसे उसे मजबूरन अपने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी करनी पड़ी। 

Xiaomi दुनिया की टॉप स्मार्टफोन कंपनियों में से एक है जिसके स्मार्टफोन पिछले कुछ दिनों में काफी महंगे हो चुके हैं। कंपनी ने खुलासा किया है कि महंगे होते स्मार्टफोन के पीछे वजह क्या है। दरअसल, Xiaomi के स्मार्टफोन डिवीजन के प्रेसिडेंट लू वीबिंग ने Weibo (via)पर एक पोस्ट शेयर किया है। अधिकारी की ओर से खुलासा किया गया है कि DRAM की किल्लत के चलते कंपनी स्मार्टफोन कंपनी अपने मोबाइल के दाम बढ़ाने पर मजबूर हैं। RAM की बढ़ती कीमतों का असर फोन की लागत पर पड़ रहा है। लागत लगातार बढ़ रही है।  

Advertisement

लू वीबिंग ने बताया कि 12GB RAM और 15GB फ्लैश मैमोरी के लिए 1500 युआन (लगभग 20 हजार रुपये) ज्यादा खर्च कर रही है। यह बढ़ी हुई कीमत 2025 की अंतिम तिमाही से बताई गई है। यानी कंपनी के आने वाले सभी स्मार्टफोन्स कहीं अधिक कीमत पर लॉन्च किए जाएंगे। इतना ही नहीं, 16GB रैम, और 1TB स्टोरेज के लिए यह कीमत और भी ज्यादा है। कंपनी ने माना है कि कीमतें अनुमान से ज्यादा बढ़ गई हैं। इसी के चलते कंपनी ने चीन में आने वाले अपने Redmi K90 Pro Max, Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max का लिस्ट प्राइस बढ़ा दिया है। 

DRAM का संकट अभी कितने समय तक चलेगा कहना मुश्किल है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमतें 2028 से कम होने लगेंगी। लेकिन कई रिपोर्ट्स में यह राहत 2030 तक नहीं मिलती दिख रही है। AI के विस्तार के चलते दुनिया के बड़े टेक प्लेयर चिप की डिमांड लगातार बढ़ा रहे हैं। अभी AI का व्यापक विस्तार होना बाकी है जिससे यह संकट आने वाले समय में गहरा सकता है। फिलहाल कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन की कीमतों अभी कमी आने की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.