Xiaomi Redmi Note 5 नए अवतार में लॉन्च

Xiaomi Redmi Note 5 के फ्लेम रेड एडिशन को चीन में लॉन्च किया गया है। लाल रंग के अवतार में आने वाला रेडमी नोट 5 पहले से रोज़ गोल्ड, गोल्ड, ब्लैक और मैजिक ब्लू रंग में मिलता रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2018 16:36 IST
ख़ास बातें
  • फ्लेम रेड एडिशन को 1,399 चीनी युआन में उपलब्ध कराया गया है
  • भारत में यही फोन रेडमी नोट 5 प्रो के नाम से जाना जाता है
  • Redmi Note 5 के फ्लेम रेड एडिशन 5.99 इंच का डिस्प्ले है
Xiaomi Redmi Note 5 के फ्लेम रेड एडिशन को चीन में लॉन्च किया गया है। लाल रंग के अवतार में आने वाला रेडमी नोट 5 पहले से रोज़ गोल्ड, गोल्ड, ब्लैक और मैजिक ब्लू रंग में मिलता रहा है। इस वेरिएंट को चीन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध करा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि इस चीनी कंपनी ने स्टेंडर्ड Redmi Note 5 वेरिएंट को घरेलू मार्केट में करीब 13,999 रुपये में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन दिखने में भारत में लॉन्च किए गए Redmi Note 5 Pro जैसा लगता है। हालांकि, दोनों मॉडल के हार्डवेयर में मामूली अंतर भी हैं।
 

Redmi Note 5 फ्लेम रेड एडिशन की कीमत

चीनी मार्केट में Xiaomi Redmi Note 5 के फ्लेम रेड एडिशन को 1,399 चीनी युआन (करीब 14,500 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। इसकी घोषणा सोशल मीडिया साइट वीबो के ज़रिए की गई। देखा जाए तो रेडमी नोट 5 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भी यही है। इसके फीचर और हार्डवेयर में भी कोई अंतर नहीं है।
Advertisement
 
 

Redmi Note 5 फ्लेम रेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन

चीनी मार्केट में पेश किए गए रेडमी नोट 5 की तरह Redmi Note 5 का फ्लेम रेड एडिशन 5.99 इंच फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है। यह एंड्रॉयड आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एचडीआर जैसे फीचर से लैस है।

Redmi Note 5 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 5 Flame Red, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.