शाओमी रेडमी नोट 3 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2015 14:30 IST
शाओमी ने मंगलवार को अपने रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। इस हैंडसेट को बीजिंग स्थित चीन नेशनल कनवेंशन सेंटर में लॉन्च किया गया।

शाओमी ने जानकारी दी कि रेडमी नोट 3 के दो वेरिएंट में होंगे। एक 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरज से लैस है जिसकी कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,500 रुपये) है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,099 चीनी युआन (करीब 11,500 रुपये) में मिलेगा। फिलहाल इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

शाओमी रेडमी नोट 3 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सनलाइट डिस्प्ले है। हैंडसेट का स्क्रीन पूरी तरह से लेमिनेटेड है। कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन का सबसे पतला हिस्सा 8.65 मिलीमीटर का है और वज़न 164 ग्राम। हैंडसेट एमआईयूआई 7 पर चलेगा जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। कंपनी ने यह भी बताया कि शाओमी रेडमी नोट 3 पूरी तरह से मेटल इंडस्ट्रियल डिजाइन के साथ आएगा। यह फुल मेटल बॉडी वाला और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस पहला एमआई हैंडसेट है। इसके रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। दावा किया गया है कि यह मात्र 0.3 सेकेंड में डिवाइस को अनलॉक कर देगा। स्मार्टफोन का एक और अहम फ़ीचर 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट की बैटरी मात्र 1 घंटे में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी।
शाओमी रेडमी नोट 3 में 64 बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 प्रोसेसर (कोरटेक्स-ए53) के साथ 2 जीबी/ 3 जीबी का रैम होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी नोट 3 में फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस फ़ीचर से लैस 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ मौजूद है टू टोन फ्लैश। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.