Xiaomi Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Pro में कौन सा फोन खरीदें?

Xiaomi ने पिछले सप्ताह भारत में Redmi 6 सीरीज को लॉन्च किया है। रेडमी 6 सीरीज के तहत कंपनी ने Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro तीन नए स्मार्टफोन को उतारा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 सितंबर 2018 11:23 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 6ए की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है
  • Xiaomi Redmi 6 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होगी
  • 10,999 रुपये में मिलेगा रेडमी 6 नोट प्रो का शुरुआती वेरिएंट
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले सप्ताह भारत में Redmi 6 सीरीज को लॉन्च किया है। रेडमी 6 सीरीज के तहत कंपनी ने Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro तीन नए स्मार्टफोन को उतारा है। शाओमी के तीनों ही हैंडसेट मीयूआई 9.6 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलते हैं। जल्द ही इन स्मार्टफोन को मीयूआई 10 अपडेट मिलने की भी उम्मीद है। शाओमी के नए हैंडसेट में आपको फेस अनलॉक और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर मिलेंगे। रेडमी 6 और रेडमी 6ए में तो नहीं लेकिन रेडमी 6 प्रो वेरिएंट में आपको डिस्प्ले नॉच डिजाइन मिलेगा। तीनों ही स्मार्टफोन में 18:9 और 19:9 का आस्पेक्ट रेशियो वाले पतले बेजल वाला डिस्प्ले और स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है। आइए Redmi 6 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बीच का अंतर समझते हैं।
 

Redmi 6 बनाम Redmi 6A बनाम Redmi 6 Pro की भारत में कीमत

Xiaomi Redmi 6 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होगी। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है। कंपनी रेडमी 6 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,499 रुपये में बेचेगी। बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर होगी। रेडमी 6 की पहली फ्लैश सेल 10 सितंबर यानी आज है। यह फोन भी ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement

Redmi 6A की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। Xiaomi Redmi 6A का दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। बता दें कि कंपनी ने यह कीमत पहले दो महीने के लिए रखी है। इसके बाद कीमत में बदलाव संभव है। रेडमी 6ए ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। इस फोन की बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा शाओमी की अपनी वेबसाइट पर भी बिकेगा।

Xiaomi Redmi 6 Pro के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने के लिए 10,999 रुपये देने होंगे। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी 6 प्रो की पहली सेल 11 सितंबर को अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर होगी। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने जानकारी दी कि रेडमी 6 और रेडमी 6 प्रो की पहली सेल में खरीदारी करने पर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement
 

Redmi 6 vs Redmi 6A vs Redmi 6 Pro के स्पेसिफिकेशन

Redmi 6 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80.7 प्रतिशत है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। 3 जीबी रैम दिए गए हैं। अब बात कैमरा सेटअप की। Xiaomi Redmi 6 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही कैमरे 1.25 माइक्रॉन पिक्सल्स और एआई क्षमता के साथ आते हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

शाओमी Redmi 6A में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। साथ देते हैं 2 जीबी रैम। यह डुअल वीओएलटीई डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट मीयूआई 9.6 के पर चलेगा जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में इस फोन को भविष्य में मीयूआई 10 अपडेट मिलने की गारंटी दी। अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का कुल वज़न 145 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Redmi 6A में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है।
Advertisement

डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 6 Pro एंड्रॉयड आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें है 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें काम करता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड है 2 गीगाहर्ट्ज़। साथ देते हैं एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 व 4 जीबी के रैम। Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड से लैस है। Xiaomi Redmi 6 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक। Xiaomi Redmi 6 Pro को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। पर्याप्त सेंसर के साथ स्मार्टफोन का वज़न 178 ग्राम है।
 
शाओमी रेडमी 6 प्रो बनाम शाओमी रेडमी 6ए बनाम रेडमी 6

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.84 इंच5.45 इंच5.45 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625मीडियाटेक हीलियो ए22मीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी2 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी16 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच3000 एमएएच3000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल720x1440 पिक्सल720x1440 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.845.455.45
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल720x1440 पिक्सल720x1440 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19:918:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
432295295

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625मीडियाटेक हीलियो ए22मीडियाटेक हीलियो पी22
रैम
4 जीबी2 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी16 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहांहां

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron)
फ्रंट फ्लैश
नहींनहींनहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 9.6MIUI 9.6MIUI 9.6

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
नहींनहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हांनहींनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां
यूएसबी टाइप सी
नहींनहींनहीं
माइक्रो यूएसबी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
नहींहांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहांहां
3डी फेस रिकग्निशन
नहीं-नहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांनहींहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांनहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.