Xiaomi Redmi 5A की सेल आज दोपहर 12 बजे से

Xiaomi Redmi 5A को आज खरीदने का मौका है। गुरुवार को Redmi 5A के दोनों रैम वेरिएंट की बिक्री आधिकारिक मी.कॉम साइट पर दोपहर 12 बजे से होगी।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2018 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 5A को आज खरीदने का मौका
  • Redmi 5A के दोनों रैम वेरिएंट की बिक्री मी.कॉम पर
  • 50 लाख से ज्यादा Redmi 5A हैंडसेट अब तक बिक चुके हैं
Xiaomi Redmi 5A  को आज खरीदने का मौका है। गुरुवार को Redmi 5A के दोनों रैम वेरिएंट की बिक्री आधिकारिक मी.कॉम साइट पर दोपहर 12 बजे से होगी। बता दें कि कंपनी की तरफ से आए आखिरी अपडेट में बताया गया था कि अब तक 50 लाख Redmi 5A हैंडसेट बिक चुके हैं। अपने प्रोडक्टर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए शाओमी नई-नई रणनीति अपना रही है। आजकल सरप्राइज़ सेल देकर भी Xiaomi अपने प्रशंसकों का दिल जीत रही है। ध्यान रहे, Redmi 5A स्मार्टफोन अब पहले की तरह 4,999 रुपये में नहीं मिलेगा। इसकी कीमत 5,999 रुपये है। Redmi 5A एक कम कीमत वाला स्मार्टफोन है, जो आकर्षक स्पेसिफिकेशन और फीचर से लैस है।
 

Xiaomi Redmi 5A की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Redmi 5A की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। इस कीमत में यूज़र 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के लिए यूज़र को चुकाने होंगे 6,999 रुपये। इसके साथ ही यूज़र को 2,200 रुपये का जियो कैशबैक वाउचर दिया जाएगा। साथ ही मिलेगा 4.5 टीबी तक के डेटा का फायदा।


डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। (पढ़ें रिव्यू)
Advertisement

दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Redmi 5A, Xiaomi Redmi 5A sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.