शाओमी रेडमी 3 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 4100 एमएएच की बैटरी से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2016 11:53 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने रेडमी 3 स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया है। रेडमी 2 की तरह शाओमी रेडमी 3 भी किफायती दाम में मिलने वाला शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,100 रुपये) है। गौर करने वाली बात है कि इस है्ंडसेट को कंपनी की चीनी वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसे आधिकारिक तौर पर 12 जनवरी को होने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा। इसे फिलहाल भारत में उपलब्ध कराए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

शाओमी रेडमी 3 एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है। यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा, यानी माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करते वक्त आप सिर्फ एक ही सिम इस्तेमाल कर पाएंगे। दोनों ही सिम स्लॉट 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत 4100 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी पिछले जेनरेशन के हैंडसेट रेडमी 2 की तुलना में 80 फीसदी ज्यादा टॉक टाइम देगी।
Advertisement

शाओमी रेडमी 3 में 5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 64-बिट 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 2 जीबी का रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

रेडमी 3 का डिजाइन भी कई यूज़र को लुभाएगा। वैसे तो डिजाइन प्रोफाइल शाओमी के अन्य स्मार्टफोन से काफी मेल खाता है लेकिन कंपनी ने इस बार मेटालिक बॉडी का इस्तेमाल किया है। यह हैंडसेट गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  6. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  7. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  8. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  9. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  10. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.