Xiaomi Mijia वॉशिंग मशीन लॉन्च, 10KG कैपेसिटी के साथ शानदार फीचर्स से लैस

Xiaomi Mijia Super Clean Washing Machine की कीमत 1,199 युआन (लगभग 14,082) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2024 09:45 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Super Clean Washing Machine की कीमत 1,199 युआन (लगभग 14,082) है।
  • Xiaomi Mijia Super Clean Washing Machine कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आती है।
  • Xiaomi Mijia Super Clean Washing Machine में 10 स्पेशल वाशिंग मोड हैं।

Xiaomi Mijia Super Clean Washing Machine में 10 स्पेशल वाशिंग मोड हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने 10 किलोग्राम कैपेसिटी वाली नई Mijia Super Clean Washing Machine लॉन्च की है। कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में क्विक-स्टार्ट ऑप्शन के साथ 1.2 के हाई क्लीनिंग रेशियो मिलता है। आइए मीजिया सुपर क्लीन वॉशिंग मशीन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi Mijia Super Clean Washing Machine Price


Xiaomi Mijia Super Clean Washing Machine की कीमत 1,199 युआन (लगभग 14,082 रुपये) है। यह बिक्री के लिए JD.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, 26 अगस्त से शुरू होने वाली सेल के दौरान इसे 899 युआन (लगभग 10,561 रुपये) की स्पेशल लॉन्च कीमत पर खरीदा जा सकता है। 


Xiaomi Mijia Super Clean Washing Machine Specifications


Xiaomi Mijia Super Clean Washing Machine कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आती है और केवल 0.3 वर्ग मीटर जगह लेती है। इसमें इंटेलिजेंट फजी वेटिंग फीचर है जो कि कपड़ों के वजन के आधार पर पानी के लेवल को एडजेस्ट करता है और पूरी तरह से क्लीनिंग प्रदान करते हुए पानी और एनर्जी की बचत करता है। मशीन में एक क्विक-स्टार्ट ऑप्शन शामिल है जिसे मशीन बंद होने पर लॉन्ग प्रेस के साथ एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके अलावा कंबाइंड रिन्ज और स्पिन फंक्शन वाटर इंटेक, रिन्जिंग और ड्रेनिंग (पानी की निकासी) को एक साथ करने की सुविधा देता है, जिससे वॉशिंग की प्रक्रिया और बेहतर होती है।

वॉशिंग मशीन 1.2 के हाई क्लीनिंग रेशियो का दावा करती है, Xiaomi का दावा है कि यह 99% से ज्यादा घुन को हटा देती है, जो इसे संवेदनशील त्वचा या छोटे बच्चों वाले घरों के लिए बेस्ट बनाती है। मशीन 10 स्पेशल वाशिंग मोड भी प्रदान करती है, जिसमें वन-क्लिक इंटेलिजेंट वॉश भी शामिल है। यूजर्स 8 अलग-अलग वाटर लेवल में से भी चुन सकते हैं, जो एक कस्टमाइज वॉशिंग एक्सपीरियंस की अनुमति देता है जो कई प्रकार के कपड़े को क्लीन करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी चौड़ाई 560 मिमी, मोटाई 610 मिमी, लंबाई 920 मिमी और वजन 28 किलोग्राम है। 

मशीन के ड्रम को नाजुक कपड़ों पर कोमलता से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे स्नैगिंग का खतरा कम हो जाता है, जबकि एक एडवांस लिंट फिल्टर पिछले मॉडल के मुकाबले में ज्यादा लिंट और बालों को पकड़ता है। Mijia Super Clean Washing Machine में 720rpm स्पिन स्पीड, लेवल 2 एनर्जी एफिशिएंसी और यह 220V~/50Hz पावर सप्लाई पर काम करती है। इसके अलावा इसमें ऑफ-पीक समय के दौरान कपड़े धोने का समय तय करने के लिए 24 घंटे का स्मार्ट रिजर्वेशन फंक्शन भी शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  2. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  6. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  3. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  4. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  6. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  8. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  9. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
  10. Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.