शाओमी मी नोट 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, अगले महीने हो सकता है लॉन्च

शाओमी ने पिछले साल अपना मी नोट 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। चीनी कंपनी अब मी नोट 2 स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट मी नोट 3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। मी नोट 3 के बारे में कई लीक में जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब एक नए लीक में मी नोट 3 स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी जानकारी का पता चला है। इसके साथ ही शाओमी मी नोट 3 के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 मई 2017 15:57 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नोट 3 स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है
  • फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जाएगा
  • फोन को 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया जा सकता है
शाओमी ने पिछले साल अपना मी नोट 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। चीनी कंपनी अब मी नोट 2 स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट मी नोट 3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। मी नोट 3 के बारे में कई लीक में जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब एक नए लीक में मी नोट 3 स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी जानकारी का पता चला है। इसके साथ ही शाओमी मी नोट 3 के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

शाओमीटुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले शाओमी मी नोट 3 स्मार्टफोन को अगले महीने जून में लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल, इस रिपोर्ट में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। इसके अलावा मी नोट 3 के लेटेस्ट मीयूआई 9 के साथ आने की भी बात इस रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार, मी नोट 3 पहला डिवाइस होगा जिसमें मीयूआई 9 दिया जाएगा।

शाओमी मी नोट 3 में क्वालकॉम का लेटेस्ट दमदार स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिए जाने का दावा किया गया है। फोन में 5.7 इंच क्वाड एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मी नोट 3 का डिस्प्ले की सप्लाई, सैमसंग करेगी। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सैमसंग के इनफिनिटी डिस्प्ले की तरहह शाओमी अपनी तकनीक वाला डिस्प्ले भी रिलीज़ करेगी, लेकिन अभी इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा शाओमी मी नोट 3 में 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज के साथ आने का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा दिया जा सकता है।

याद दिला दें कि शाओमी मी नोट 2 में 5.7 इंच का ओलेड फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है। मी नोट 2 में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 परफॉर्मेंस एडिशन प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 4070 एमएएच की बैटरी और यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। इस फोन में 22.56 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स318 एक्समोर आरएस सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ और ईआईएस से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए मौजूद है आईएमएक्स268 एक्समॉर आरएस और एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। इस कैमरे में ग्रुप सेल्फी फ़ीचर और ऑटो ब्यूटिफाई फ़ीचर मौजूद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.