Xiaomi Mi Mix 3 और Mi Mix 2S में कौन है बेहतर?

Xiaomi ने हाल ही में Mi Mix 3 को चीन में लॉन्च कर दिया है। आज हम अपना पाठकों को कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर बताएंगे कि Mi Mix 2S और मी मिक्स 3 के बीच का अंतर समझाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2018 16:19 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा
  • Mi MIX 2S में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • 6.4 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड पैनल है Xiaomi Mi Mix 3 में
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने इस साल मार्च में Mi Mix 2S को लॉन्च किया था। अब हाल ही में कंपनी ने मी मिक्स 2एस के अपग्रेड वर्जन Mi Mix 3 को चीन में लॉन्च कर दिया है। अब बात की जाए Mi Mix 3 के प्रमुख फीचर की तो डिवाइस मैगनेटिक स्लाइडिंग फ्रंट कैमरा, डुअल रियर कैमरा सेटअप, दो सेल्फी सेंसर और वाकई में बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आता है। Xiaomi Mi Mix 3 में कोई डिस्प्ले नॉच नहीं है और निचले हिस्से पर भी बेज़ल ना के बराबर है। Xiaomi Mi Mix 3 में 10 जीबी तक रैम, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और एआई से लैस 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। आज हम अपना पाठकों को कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर बताएंगे कि Mi Mix 2S और मी मिक्स 3 के बीच का अंतर समझाएंगे।
 

Xiaomi Mi Mix 3 बनाम Xiaomi Mi Mix 2S की कीमत

शाओमी मी मिक्स 3 चीन में 1 नवंबर से उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 34,800 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जा रहा है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन (करीब 37,900 रुपये) है। इस हैंडसेट के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,999 चीनी युआन (करीब 42,100 रुपये) में बेच जाएगा। इस फोन का एक पैलेस म्यूज़ियम स्पेशल एडिशन भी है। इसका डिज़ाइन अनोखा है और यह एक्सेसरी के साथ आता है। 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले इस वेरिएंट की कीमत 4,999 चीनी युआन (करीब 52,700 रुपये) है। स्मार्टफोन ऑनिक्स ब्लैक, जेड ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। फिलहाल, Xiaomi ने इस हैंडसेट को भारत में उपलब्ध कराने के बारे में कुछ नहीं बताया है।

Xiaomi Mi MIX 2S की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 34,800 रुपये) से शुरू होती है। इस कीमत में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन (करीब 37,300 रुपये) है। वहीं, टॉप मॉडल में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इस वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 41,400 रुपये) है। यह ब्लैक और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। Mi MIX 2S आर्ट स्पेशल एडिशन की कीमत 4299 चीनी युआन (करीब 45,300 रुपये) है।
 

Xiaomi Mi Mix 3 vs Xiaomi Mi Mix 2S स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम शाओमी Mi Mix 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10  पर चलेगा। इसमें दो नैनो सिम इस्तेमाल किए जा सकेंगे। हैंडसेट में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ओलेड पैनल है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.4 प्रतिशत है। रफ्तार देने के लिए मौज़ूद है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 10 जीबी तक रैम मिलेंगे।
Advertisement

इस फोन में कुल चार कैमरे हैं। दो फ्रंट कैमरे के साथ दो रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन के पिछले हिस्से पर दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। एक वाइड एंगल लेंस है और दूसरा टेलीफोटो लेंस। वाइड एंगल लेंस में सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। टेलीफोटो लेंस में  सैमसंग एस5के3एम3+ सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। अन्य फीचर में डुअल-एलईडी फ्लैश, ओआईएस, ऑप्टिकल ज़ूम, एआई बैकग्राउंड म्यूजिक, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन, एआई सीन डिटेक्शन, एआई बोकेह, एआई स्टूडियो और एआई सीन डिटेक्शन शामिल हैं।

फ्रंट पैनल पर एक 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। ये सेल्फी लाइट सपोर्ट के साथ आते हैं। फ्रंट कैमरे में एआई से लैस ब्यूटीफिकेशन और बोकेह इफेक्ट फीचर हैं। स्मार्टफोन में रियर पर फिंगरप्रिेंट सेंसर है। बैटरी 3850 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी डुअल-बैंड, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

डुअल सिम (नैनो) शाओमी Mi Mix 2S स्मार्टफोन मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच। हैंडसेट के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। 6 जीबी और 8 जीबी रैम का विकल्प दिया गया है। स्मार्टफोन आईफोन X की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फ्लैश दोनों सेंसर के बीच में मौज़ूद है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। एक सोनी आईएमएक्स363 सेंसर, एफ/1.8 अपर्चर, वाइड-एंगल लेंस और फोर-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। वहीं, दूसरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर और ऑप्टिकल ज़ूम वाले टेलीफोटो लेंस के साथ आता है। एआई पर आधारित सीन रिकग्निशन के बारे में 206 सीन को पहचानने का दावा है। अन्य एआई फीचर में डायनमिक बोकेह, स्मार्ट आर्टिफेक्ट, बिजनस कार्ड रिकग्निशन और फेस रिकग्निशन शामिल हैं। कंपनी ने रियर कैमरे में डुअल कोर फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस होने की बात कही है।
 
मी मिक्स 3 बनाम शाओमी मी मिक्स 2एस

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.39 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा
24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3850 एमएएच3400 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1Android
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.395.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:9-
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-403

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर2.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
रैम
6 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.4-micron) + 12-मेगापिक्सल (f/2.4, 1-micron)12-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडी-
फ्रंट कैमरा
24-मेगापिक्सल (1.8-micron) + 2-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
पॉप-अप कैमरा
हां-
फ्रंट फ्लैश
हां-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 10MIUI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
सिम की संख्या
2-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-
यूएसबी ओटीजी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिम-
4जी/ एलटीई
हां-

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिम-
4जी/ एलटीई
हां-

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.