Xiaomi Mi MIX 2S, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एमडब्ल्यूसी 2018 में होगा लॉन्च!

शाओमी के इस स्मार्टफोन को लेकर पहले भी कई तरह की जानकारियां लीक हो चुकी हैं। हाल में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि मी मिक्स 2एस अगर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ आता है, तो यह कंपनी का ही नहीं, बल्कि विश्व का पहला इस तरह का स्मार्टफोन होगा। बता दें कि सैमसंग के भी अपने फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 और एस9प्लस को नए प्रोसेसर के साथ लाने की खबरें हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 8 फरवरी 2018 11:44 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी अपने नए स्मार्टफोन में ला सकती है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर
  • एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च हो सकता है मी मिक्स2 एस
  • फोन में बेज़ल रहित डिस्प्ले होने के लगाए जा रहे हैं कयास
Xiaomi के बहुत प्रतीक्षित स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस के इस महीने एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च होने की चर्चा तेज़ हो गई है। बता दें कि यह स्मार्टफोन कंपनी के पुराने मी मिक्स 2 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो बेज़ल रहित डिज़ाइन के साथ पिछले साल आया था। अफवाह यह भी है कि नए मी मिक्स 2एस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। दरअसल AnTuTu स्कोर से हैंडसेट के चिपसेट को लेकर जानकारी सामने आई है। अगर वाकई मी मिक्स 2एस इस प्रोसेसर के साथ एमडब्ल्यूसी में लॉन्च होता है, तो यह स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर पर चलने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। माय ड्राइवर की रिपोर्ट के मुताबिक बेंचमार्क लिस्टिंग में एख पोलारिस नाम का स्मार्टफोन देखा गया है, जो शाओमी का मी मिक्स 2एस हैंडसेट हो सकता है।

ज्ञात हो कि शाओमी के इस स्मार्टफोन को लेकर पहले भी कई तरह की जानकारियां लीक हो चुकी हैं। हाल में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि मी मिक्स 2एस  अगर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ आता है, तो यह कंपनी का ही नहीं, बल्कि विश्व का पहला इस तरह का स्मार्टफोन होगा। बता दें कि सैमसंग के भी अपने फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस9 और एस9प्लस को नए प्रोसेसर के साथ लाने की खबरें हैं। ऐसे में कंपनी को टक्कर देने के लिए शाओमी इस प्रोसेसर से पर्दा उठा सकती है। बता दें कि सोनी भी अपने एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रो को स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ लाने का इशारा दे चुकी है।
Advertisement

पिछले महीने ही स्नैपड्रैगन 845 को लेकर शाओमी ने क्वालकॉम के साथ पिछले साल हुए करार के बारे में जानकारी दी थी। शाओमी ने कहा था कि नया प्रोसेसर मी7 के साथ दिया जा सकता है। अब अफवाह तेज़ हो गई है कि कंपनी मी7 ना लाकर इस प्रोसेसर को मी मिक्स 2एस के साथ लॉन्च करेगी। बता दें कि स्नैपड्रैगन 845 को लेकर दावा किया गया है कि यह ऑन-डिवाइस आर्टीफिसियल इंटेलिजेंस से लैस होगा। यह फोन में फेस रिकग्निशन फीचर सपोर्ट करने में मददगार होगा। इसके अलावा खबरें हैं कि नए मी मिक्स 2एस का डिज़ाइन आईफोन एक्स से मिलता-जुलता होगा। इस फोन के भी बेज़ल रहित होने के कयास मजबूती से लगाए जा रहे हैं।

हाल में लीक हुई जानकारी के मुताबिक, शाओमी सोनी के आईएमएक्स363 कैमरा सेंसर का इस्तेमाल भी करेगी, जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस तकनीक से लैस होगा। इससे रात के वक्त भी यूज़र को फोटोग्राफी का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। बताया जा रहा है कि शाओमी  के इस नए हैंडसेट की कीमत सीएनवाई 4000 (करीब 41,000 रुपये) होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Head-turning design
  • Good display and performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Awkward placement of selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.