शाओमी एमआई मैक्स लॉन्च, इसमें है 6.44 इंच का डिस्प्ले

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 10 मई 2016 14:01 IST
शाओमी ने अपने फैबलेट एमआई मैक्स को चीन में लॉन्च कर दिया है। शाओमी एमआई मैक्स की सबसे अहम खासियत स्क्रीन है। यह हैंडसेट 6.44 इंच डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 7.5 मिलीमीटर है। शाओमी एमआई मैक्स मेटल बॉडी वाला हैंडसेट है। यह सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने जानकारी दी है कि शाओमी एमआई मैक्स के तीन वेरिएंट होंगे। 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) होगी। 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर से लैस वर्ज़न 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) में मिलेगा। तीसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और स्नपैड्रैगन 652 प्रोसेसर वाला होगा। यह मार्केट में 1,999 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) में मिलेगा।

यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।
 

4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले शाओमी एमआई मैक्स फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। कंपनी ने दावा किया है कि पावरफुल बैटरी की मदद से फोन आसानी से एक दिन तक चल जाएगा। यूज़र की सुविधा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.